दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

Updated on 31-08-2022 05:55 PM

मुंबई
भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।

137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं। 91.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं। बर्नार्ड जीन एटियेन अरनॉल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी, निवेशक और कला संग्रहकर्ता हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी सामान बेचने वाली कंपनी LVMH Moët Hennessy Louis Vuitton SEके सह-संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ हैं।

अरनॉल्ट से पहले बिलगेट्स को पछाड़ा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले महीने भारतीय अरबपति ने बिल गेट्स की जगह दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनकी कुल संपत्ति 113 बिलियन डॉलर हो गई, जो माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक को 230 मिलियन डॉलर से अधिक है।

दुनिया में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले बने

अडानी ने अकेले 2022 में अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर जोड़े हैं, जो किसी और की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ दिया और पिछले महीने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.