EU से FTA फाइनल, ऐलान आज, किन सेक्टर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Updated on 27-01-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: करीब 4 साल से लगातार चल रही बातचीत के बाद भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को भारत और यूरोपियन यूनियन के शिखर सम्मेलन में इसका ऐलान होगा। हालांकि असल में यह समझौता करीब सालभर बाद अगले वर्ष लागू होगा। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल्स, लेदर एंड फुटवियर, जेम्स एंड जूलरी, केमिकल्स और समुद्री उत्पादों जैसी चीजों पर यूरोपियन यूनियन में लगने वाले आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी।

कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा, 'अधिकारियों के स्तर की बातचीत पूरी हो गई है। दोनों पक्ष बातचीत पूरी होने का ऐलान 27 जनवरी को करने वाले हैं।' उन्होंने कहा, ‘भारत के लिहाज से यह व्यापार समझौता संतुलित है। इससे भारत और यूरोपियन यूनियन के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे और दोनों जगहों पर निवेश भी बढ़ेगा।' एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'बातचीत शुक्रवार को पूरी हुई और दोनों पक्षों ने इसे शनिवार को मंजूरी दी।'

शब्दावली पर काम

उन्होंने बताया, 'समझौते की कानूनी शब्दावली पर काम हो रहा है। 5-6 महीने में यह पूरा होने पर समझौते पर औपचारिक रूप से दस्तखत होंगे। इसके बाद दोनों देशों में इसे मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत में कैबिनेट मंजूरी की जरूरत होगी। EU में वहां की संसद इसे स्वीकृति देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा कि यूनियन के 27 में से हर देश से इस पर मंजूरी लेनी होगी। उम्मीद है कि करीब सालभर में यह सब हो जाएगा और अगले साल के शुरू में डील लागू हो जाएगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.