नयनतारा से लेकर नेहा धूपिया तक, ये हैं चट शादी और पट मां बनने वालीं एक्ट्रेस

Updated on 10-10-2022 07:47 PM
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara)ने शादी के चार महीने बाद जुड़वा बच्चों की मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि इस बात की भी चर्चा हो रही है कि उन्होंने इसके लिए सरोगेसी का सहारा लिया है। चट शादी और पट मां बनने का जैसे फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेंड सा शुरू हो गया है। इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं और फिर बच्चे के जन्म से कुछ महीने पहले उन्होंने शादी रचाने का फैसला लिया। आइए जानते हैं नयनतारा के अलावा कौन सी ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने चट शादी और पट मां बनने की नई कहावत को रच दिया है...
नेहा धूपिया
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मई, 2018 में बॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग शादी रचाई थी। नेहा ने इसी साल नवबंर में बेटी को जन्म दिया था। नेहा ने फेमस शो ‘नो फिल्टर नेहा‘ में इस बात को कबूला था कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। 

दीया मिर्जा 
इसी साल बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी रचाने वाली मशहूर एक्ट्रेस दीया मिर्जा के शादी के 4 महीने बाद ही मां बनने की खूब चर्चा रही थी। बता दें ये दीया और वैभव की दूसरी शादी थी। शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने बेटे के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया था। 

श्रीदेवी 
एक्ट्रेस की शादी के तुरंत मां बनने की खबरें ना केवल इसी दौर में सुनने पढ़ने को मिल रही हैं बल्कि 80 के दशक में भी एक ऐसी ही खबर ने इंडस्ट्री को चौंका दिया था। एक्ट्रेस श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से जब शादी रचाई थी तब वह सात महीने की प्रेग्नेंट थी। ये बात खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में भी कुबूली थी। 

नताशा स्टेनकोविक
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांडया की मॉडल और एक्ट्रेस पत्नी नताशा स्टेनकोविक के शादी के कुछ समय बाद ही मां बनने की खबरें चर्चा में रही थीं। खबरों के मुताबिक, नताशा हार्दिक से शादी से पहले ही उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं। जब दोनों को प्रेग्नेंसी का पता चला तो इस कपल ने जल्दबाजी में शादी करने का फैसला क

कोंकणा सेन 
बेहतरीन अदाकारा कोंकणा सेन का नाम भी उन एक्ट्रेस में शामिल है जो शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं। कोंकणा सेन ने सितंबर 2010 में एक्टर बॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से शादी रचाई थी। शादी के 6 महीने बाद ही कोंकणा ने मार्च, 2011 में बेटे को जन्म दिया था। हालांकि ये शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई दोनों ने साल 2020 में तलाक ले लिया। 

सेलिना जेटली 
दुबई के बिजनेसमैन से बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साल 2012 में शादी रचा ली थी। सेलिना शादी के कुछ महीनो बाद ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के बाद प्रग्नेंसी को 9 महीने से काफी पहले ही उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। 

अमृता अरोड़ा 
बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक ले चुकीं एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के भी अचानक शादी के फैसले को लेकर ये खबरें आईं थी कि उन्होंने शादी से पहले कंसीव कर लिया था। इसी के चलते उन्होंने ने भी जल्दबाजी में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड शकील लड़क से शादी रचाई थी। 

महिमा चौधरी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में अचानक बॉबी मुखर्जी के साथ शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। उनकी एकाएक शादी के फैसले के पीछे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी ही बताई गई। शादी से पहले उन्होंने कंसीव कर लिया था और फिर उन्होंने शादी रचाने का फैसला किया। शादी के कुछ ही महीनो बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.