ऑनलाइन मोबाइल मंगाने के नाम पर 1 लाख 58 हजार की ठगी, मैसेज भेजकर युवक को दिया झांसा…

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
हेमंत शर्मा, रायपुर। ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बैंक और पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसके बावजूद लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं. अभी नया मामला राजधानी रायपुर से आया है. एक युवक से 1 लाख 58 हजार की ठगी हो गई. युवक ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की है. युवक ने पुलिस को बताया कि एप्पल कंपनी का मोबाइल ऑनलाइन मंगाने के नाम पर युवक से ठगी की गई. अली बाबा डॉट कॉम से एप्पल का मोबाइल ऑनलाइन आर्डर किया था. खाते में रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी मोबाइल नहीं आया. तब ठगी का एहसास हुआ. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.पुलिस के मुताबिक, डीडीनगर के सेक्टर 2 में रहने वाले 19 वर्षीय प्रथम जैन ने 28 जनवरी को अली बाबा डॉट कॉम में मोबाइल खरीदने के लिए सर्च किया. जिसमें एप्पल कम्पनी का मोबाइल खरीदने दिए कंपनी में उसने अपने मोबाइल नंबर से मैसेज किया. जिसके बाद पीड़ित युवक को कंपनी से मेल आया, जिसमें एक मोबाइल नंबर था. फिर युवक ने उस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत शुरू की. इस दौरान कंपनी की ओर से दो एप्पल मोबाइल का रेट 64173 रुपये बताकर पेमेंट के लिए एक खाता नंबर दिया गया है. इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त के एसबीआई के खाते से फोन पे के माध्यम से उस खाते में पैसा भेजा.

अज्ञात ठग ने फिर प्रार्थी प्रथम जैन को फोनकर बोला कि आगे का प्रोसेस मेरा पार्टनर देखेगा और आपको मैसेज करेगा. 29 जनवरी को एक दूसरे मोबाइल नंबर से पीड़ित को फोनकर पेमेंट कन्फर्म होने की जानकारी देकर ऑर्डर भेजा जा रहा है बोला गया. फिर 31 जनवरी को उसी मोबाइल नंबर से फिर मैसेज आया कि कस्टम चार्ज के लिए 50 हजार रुपये लगेगा. इसके बाद उसने फिर अपने एक अलग खाते से 50 हजार रुपये जमा करा दिए. फिर जीएसटी के नाम पर भी ठगो ने 44 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया.

ऐसा करके पीड़ित युवक ने कुल 1 लाख 58 हजार रुपये ट्रांसफर किया. लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके पास ऑर्डर किया मोबाइल नहीं आया. जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.