आइसक्रीम फैक्ट्री के फैक्ट्री संचालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on 20-04-2025 01:49 PM

कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की। किसी तरह भागकर वे राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया तो सुनवाई नहीं हुई। उल्टे वहां भी ठेकेदार के लोगों ने मारपीट की। किसी की सलाह पर भीलवाड़ा एसपी से मुलाकात होने और मारपीट का वीडियो देखने के बाद फौरन संज्ञान लिया गया। जीरो पर एफआईआर करने के बाद डायरी ऑनलाइन कोरबा भेजी गई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि खपराभट्टा क्षेत्र में अमानवीय घटना के शिकार हुए अभिषेक भांबी और विनोद भांबी अनुसूचित जाति से वास्ता रखते हैं। ये दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं। कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कराने के लिए कोरबा लाया गया था। काम करने के बाद वेतन देने की बारी आई तो आनाकानीी शुरू हो गई। युवकों ने अग्रिम राशि की मांग की तो बदले में उन्हें यातना दी गई। प्लायर से नाखून निकालने की कोशिश की गई और करंट भी लगाया गया।

किसी तरह आक्रांताओं से छूटकर युवक कोरबा से भागे और राजस्थान पहुंचे। उन्होंने वहां की पुलिस को इस बारे में कहानी बताई। दावा किया जा रहा है कि दूसरे क्षेत्रों की तरह राजस्थान पुलिस ने भी सेटिंग के लिए दबाव डाला। अच्छी बात यह रही कि किसी जानकार व्यक्ति के संपर्क में पीडि़त आए तो एसपी भीलवाड़ा तक मामला भिजवाया गया। उन्होंने मारपीट के वीडियो को अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

इसके साथ ही पुलिस को शून्य पर मामला दर्ज करते हुए इसकी कापी ऑनलाइन माध्यम से कोरबा पुलिस को भिजवाई। आखिरकार यहां सिविल लाइन पुलिस ने मारपीट करने वाले फैक्ट्री संचालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.