
भोपाल। राजधानी में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी के बाद पांच करोड़ रुपये दहेज की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में पूरे रीति-रिवाज के साथ दिल्ली निवासी सुशांत चोपड़ा से हुआ था। वह चीन में व्यापार करता है और उसी काम के चलते अक्सर वहां आना-जाना रहता है। शिकायत है कि शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में कथित तौर पर पति और उसके परिवार ने आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर दिया