पूर्व कप्तान मिस्बाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फिटनेस को लेकर फटकारा

Updated on 19-10-2022 06:04 PM

पूर्व कप्तान और टीम के कोच रहे मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान के मौजूदा खिलाड़ियों के फिटनेस मानकों की आलोचना की और कहा कि उनके पेट दिखाई दे रहे हैं और इसके पीछे का कारण चयन के लिए टीम में फिटनेस टेस्ट नहीं होना है। टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी हार के बाद मिस्बाह ने खिलाड़ियों पर तंज कसा। 

19-19 ओवर के मैच में पाकिस्तान की टीम 160 रन बना पाई और इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 14.5 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान नहीं खेले थे। हालांकि, गेंदबाजी यूनिट के सभी सदस्य शामिल थे। मिस्बाह खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज से प्रभावित नहीं थे और उन्होंने कहा कि टीम में कुछ ही लोग फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सुझाव दिया कि कुछ पूर्व कोचिंग स्टाफ और उन्होंने खुद टीम छोड़ दी, क्योंकि उन्हें अच्छा ट्रेनर और कोच नहीं माना जाता था। क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए मिस्बाह ने कहा, "क्लियर कट, फिटनेस का इश्यू दिखाई दे रहा है, वकार ने चार बार (कोच के रूप में) छोड़ा, मैंने एक बार छोड़ा। मेरे जैसे खिलाड़ी, शोएब मलिक और यूनिस खान काफी फिटनेस में थे और हम खुद को आगे बढ़ाते थे।" 

उन्होंने आगे कहा, "जो लोग दूसरों को अपनी सीमाओं से बाहर धकेलते हैं, उन्हें न तो अच्छा कोच माना जाता है और न ही अच्छे ट्रेनर। उनके पेट दिखाई दे रहे हैं; उनका निचला हिस्सा भारी है और वे हिल नहीं सकते। इसके पीछे की वजह एक भी फिटनेस टेस्ट नहीं होना है और टीम में फिटनेस के लिए कोई बेंचमार्क नहीं है।" मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ लगाते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट में फिटनेस टेस्ट मजाक बन गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.