फ्री हिट के नियम में बदलाव चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान

Updated on 25-10-2022 05:37 PM

ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का कहना है कि मेलबर्न में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के तथाकथित विवादस्पद रूप से फिनिश के बाद खेल के कुछ नियमों को दुरुस्त किया जाना चाहिए। भारत ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। भारत ने ये मैच 4 विकेट से जीता, लेकिन मोहम्मद नवाज के इसी ओवर में एक फ्री हिट हुई, जिस पर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए, लेकिन वे बाई के रूप में 3 रन दौड़ने में सफल हुए। इसी को लेकर मार्क टेलर चाहते हैं कि नियमों में बदलाव हो। 


भारत को जब जीत के लिए 3 गेंदों में 5 रन चाहिए थे तो विराट कोहली फ्री हिट पर बोल्ड हो गए थे, लेकिन गेंद थर्ड मैन की दिशा में चली गई थी, जहां विराट ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर तीन रन दौड़ लिए। नियमों के मुताबिक, 3 रन टीम इंडिया को मिलने चाहिए थे, जो मिले भी थे। हालांकि, पाकिस्तान टीम के कप्तान और बाकी खिलाड़ियों ने इस पर विरोध किया, लेकिन फील्ड अंपायर अपने फैसले पर अड़े रहे, क्योंकि ये आईसीसी के नियमों के खिलाफ नहीं था कि भारत को रन नहीं दिए जाने चाहिए। 


आईसीसी के नियम 20.1 के अनुसार, गेंद तब डेड हो जाती है जब वह "आखिरकार विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में आ जाती है" या "एक बाउंड्री हो जाती है" या "एक बल्लेबाज आउट हो जाता है।" हालांकि, बल्लेबाज को न तो बोल्ड किया जा सकता है और न ही फ्री हिट पर कैच आउट किया जा सकता है। ऐसे में गेंद स्टंप्स पर लगने के बाद डेड नहीं होगी और रन लिए जा सकते हैं और इसका पूरा अधिकार भारतीय टीम के पास था।

इसी पूरे मामले पर मार्क टेलर ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स पर कहा कि बल्लेबाजी टीम को ऐसे परिदृश्य से लाभ नहीं उठाना चाहिए जो आमतौर पर डिसमिसल के कारण होता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर गेंद स्टंप्स से टकराती है तो आप वास्तव में एक अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सबसे पहले, जैसा कि हमने रविवार की रात को देखा, गेंद कहीं भी जा सकती है, और दूसरी बात ये कि यदि फील्डिंग करने वाली टीम बल्लेबाज को रन आउट करने की कोशिश कर रही है और बेल्स पहले से ही जमीन पर हैं और आपको स्टंप को हटाना होगा, तो यह भी कठिन है।" 


उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर बल्लेबाज बोल्ड हो जाता है या फ्री हिट पर कैच हो जाता है, तो आप नॉट आउट हो जाते हैं, लेकिन गेंद उस समय डेड हो जानी चाहिए, यह उचित और तर्कसंगत होगा। आपको एक फ्री हिट पर आउट नहीं होने का फायदा मिला है, लेकिन आपको दूसरी बार उस चीज से लाभ नहीं उठाना चाहिए जिसे आमतौर पर डिसमिसल माना जाएगा।" 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.