MP में पहली बार नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी, अब घर बैठे जमा होगा टैक्स, 25 फरवरी को लगेंगे विशेष शिविर

Updated on 25-02-2026 11:53 AM
भोपाल। आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने एक बड़ी पहल की है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि राजस्व वसूली को गति देने के लिए पहली बार आधिकारिक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे करदाता घर बैठे भी ऑनलाइन बकाया राशि जमा कर सकेंगे।

25 फरवरी को निकायों में लगेंगे विशेष शिविर

वसूली अभियान के पहले चरण में बुधवार 25 फरवरी को सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को बकाया कर जमा करने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल माध्यम या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकें।

पारदर्शिता के लिए डिजिटल निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य

आयुक्त ने कहा कि बकाया कर और शुल्क की वसूली में किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल निगरानी की जाएगी और निकायों को नियमित रूप से पोर्टल पर प्रगति अपडेट करनी होगी। सभी निकायों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ प्रशासनिक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.