अमेरिका से तालिबान की तरह युद्ध की तैयारी में कनाडा, 100 साल में पहली बार मिल‍िट्री मॉडल तैयार, खौफ में NATO

Updated on 21-01-2026 12:03 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड ऑर्डर के बिखरने का खतरा मंडरा रहा है। वेनेजुएला पर हमले और ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयानबाजी ने अमेरिका के विरोधियों ही नहीं, सहयोगियों तक को डरा दिया है। कभी जिस सैन्य संगठन नाटो की धमक गूंजती थी, आज उसके अस्तित्व पर संकट आ गया है। इस बीच कनाडा से एक हैरान करने वाली खबर आई है कि देश की सेना ने अमेरिका के संभावित सैन्य हमले का जवाब देने के लिए एक मॉडल तैयार किया है। एक सदी में यह पहली बार है जब कनाडा के सशस्त्र बलों ने देश पर अमेरिकी हमले से निटपने का मॉडल बनाया है।

नाटो देशों को सता रहा डर

कनाडा को अमेरिकी हमले का डर सता रहा है जबकि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का संस्थापक सदस्य है और कॉन्टिनेंटल एयर डिफेंस में अमेरिका का साझेदार है। कनाडा के प्रमुख मीडिया आउटलेट द ग्लोब एंड मेल ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। रिपोर्ट में इस मुद्दे पर बात करने वाले कनाडाई सैन्य बलों के अधिकारियों की पहचान नहीं बताई गई है।
कनाडा की सैन्य तैयारी की योजना ऐसे में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप NATO सहयोगियों को लगातार चुनौती दे रहे हैं। ट्रंप ने बार-बार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने की बात कही है। साथ ही उन यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है जो इस अधिग्रहण का विरोध करते हैं। इसी साल की शुरुआत में वेनेजुएला पर आक्रामक हमलों के बाद ये धमकियां तेज हो गई हैं।

कनाडा कितने दिन तक टिक सकेगा?

दो सीनियर अधिकारियों ने ग्लोब एंड मेल से कहा कि सैन्य योजनाकार कनाडा पर दक्षिण से अमेरिकी हमले का मॉडल बना रहे हैं। इसमें अनुमान लगाया गया है कि अमेरिकी सेनाए एक सप्ताह के अंदर और शायद दो दिनों में ही जमीन और समुद्र में कनाडा की रणनीतिक स्थितियों पर कब्जा कर लेंगी।अधिकारियों का कहना है कि कनाडा के पास जरूरी जवान या आधुनिक सैन्य उपकरण नहीं हैं, जिससे वह पारंपरिक हमले की स्थिति में अमेरिका का सामना कर सके। ऐसे में कनाडाई सेना अपरंपरागत युद्ध की कल्पना कर रही है। इसमें अनियमित सेना या हथियारबंद नागरिकों को छोटे-छोटे समूह घात लगातार हमला करने, तोड़फोड़, ड्रोन युद्ध या हिट-एंड-रन रणनीति का इस्तेमाल करेंगे।

तालिबानी मॉडल से मुकाबले की तैयारी

एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉडल में अफगान मुजाहिदीनों की रणनीतियां शामिल हैं, जिसे 1979-89 के सोवियत-अफगान युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया गया था। ये वही रणनीतियां हैं जिनका इस्तेमाल तालिबान ने अमेरिका और कनाडा समेत सहयोगी सेनाओं के खिलाफ 20 साल के युद्ध में किया था। अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद कब्जा करने की स्थिति में अमेरिकी सेनाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना होगा।

कनाडा का मिलिट्री मॉडल का साफ सबूत है कि वॉशिंगटन और ओटावा के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। कनाडा अब ट्रंप प्रशासन पर भरोसा नहीं कर रहा है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा कि अमेरिका के दबदबे वाली पुरानी वैश्वक व्यवस्था अब वापस नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी वैश्विक व्यवस्था खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि पुराना वर्ल्ड ऑर्डर एक झूठ था जिसमें पीड़ित के लिए अलग कानून थे और शोषक के लिए अलग कानून थे। कार्नी के बयान को अमेरिका के खिलाफ सीधी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.