फिरोज खान की एक्स वाइफ अलीजा ने दिखाए चोट के निशान

Updated on 26-10-2022 06:52 PM

पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान (Feroze Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फिरोज खान पर उनकी एक्स वाइफ अलीजा सुल्तान (Aliza Sultan)ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस केस में अब अलीजा ने कोर्ट में शारीरिक हिंसा के सबूत पेश किए हैं, जो उनके साथ साल 2022-22 के बीच हुए। अलीजा के फोटोज और वीडियोज सामने आने के बाद से ही फिरोज खान के खिलाफ पाकिस्तानी एक्टर्स मैदान में उतर गए हैं और उन्हें बैन करने की बात कर रहे हैं।

फिरोज को बैन करना चाह रहे पाकिस्तानी सेलेब्स
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अलीजा के हिंसा पीड़ित होने से जुड़े फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तानी सेलेब्स ने फिरोज खान के खिलाफ आवाज उठाई है और उन्हें बैन करने की मांग की है। असीम अजहर, उष्ना शाह, सबूर अली,सरवत गिलानी, मुसद्दिक मलिक, उस्मान मुख्तार और शे गिल सहित कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फिरोज खान के खिलाफ रिएक्ट किया है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 21 सितंबर को फिरोज खान की एक्स वाइफ अलीजा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो फिरोज से अलग हो रही हैं और साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। जो उनकी शादी के शुरुआती चार साल में हुए थे। अलीजा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, 'हमारी चार साल की शादी पूरी तरह से अव्यवस्थित थी। इस दौरान मेरे साथ मानसिक और शारीरिक हिंसा हुई। मेरे पति मुझे पीटते थे, ब्लैकमेल करते थे और चीट करते थे।'  रिपोर्ट के मुताबिक 7 जुलाई 2020, 10 मई 2021 को अलीजा के साथ बुरी तरह मारपीट हुई, जिसके सबूत कराची ईस्ट के सेशन कोर्ट में जमा किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में अलीजा के हाथ और कमर में गंभीर चोटों के निशान हैं। वहीं अलीजा के वकील ने बताया कि जब पीड़िता ने उनके साथ हुई हिंसा की शिकायत करने की बात कही तो उन्हें धमकाया गया, वहीं उनके साथ कई बार हिंसा हुई लेकिन बच्चों के चलते हर बार अलीजा चुप रह गईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.