लंदन के सदर्क में यूनियन स्टेशन के पास आग

Updated on 18-08-2022 05:34 PM
लंदन के सदर्क में यूनियन स्ट्रीट रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह 9:20 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1:50 बजे) एक रेलवे आर्च के नीचे आग लग गई। पार्किंग एरिया से होती हुई आग स्टेशन तक फैल गई। इस पर काबू पाने के लिए 70 से ज्यादा फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया है।लंदन फायर ब्रिगेड की तरफ से कहा गया है कि आग को फैलने से रोक दिया गया है, लेकिन उसे पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका। आग की वजह से चार रेल लाइनों को बंद कर दिया गया है और 70 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से नजदीकी इमारतों को खाली कराया गया है। आग का धुआं आसपास के इलाके में फैल गया है।
कई किलोमीटर इलाके में फैला धुआं
नेटवर्क रेल ने बताया कि आग एक कार पार्किंग में भी फैल गई और दो इलेक्ट्रिक कारें इसकी चपेट में आ गईं। खतरे को देखते हुए स्टेशन के पास मौजूद कई कैफे और रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। इस आग से स्टेशन के आर्च को भी काफी नुकसान हुआ है।
ट्रेन ड्राइवर ने धुआं देखकर आग की सूचना दी
नेटवर्क रेल के मुताबिक, आग की लपटों को सबसे पहले एक ट्रेन ड्राइवर ने देखा। ड्राइवर ने लंदन ब्रिज और वाटरलू ईस्ट के बीच रेलवे लाइन के ऊपर धुआं देखकर स्टेशन पर इसकी सूचना दी। लंदन फायर ब्रिगेड (LFB) को इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह 9:29 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे) मिली।LFB के मुताबिक, पटरियों के नीचे के पूरे रेलवे आर्च में आग लग गई थी और धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। फायर ब्रिगेड ने बताया कि 11:20 बजे ही (भारतीय समयानुसार 3:50 बजे) आग को फैलने से रोक दिया गया था। अभी इसे बुझाने का काम जारी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे धुएं से बचाव के लिए घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें।
चश्मदीद ने बताया- ऑफिस से रेस्क्यू किया गया
साउथ लदंन की रहने वाली एक चश्मदीद हनुशे ने बताया कि काला धुआं उसके ऑफिस तक पहुंच गया था। इसके बाद उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हनुशे ने बताया कि हमारे ऑफिस के आसपास की इमारतें भी खाली करा ली गई हैं। फायर ब्रिगेड ने हमें बताया है कि हमें अंदर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि आग बढ़ती जा रही है। वहीं, एक स्टूडेंट लॉरेन चोपिन ने बताय कि धुएं के कारण उसे अपने अपार्टमेंट में मास्क पहनना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.