जामनगर के होटल एलेंटो में लगी आग:27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Updated on 12-08-2022 02:05 PM

गुजरात के जामनगर-खंभालिया हाईवे पर सिक्का पाटिया के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे होटल एलेंटो में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में यह पूरे होटल में फैल गई। हादसे के दौरान 27 लोगों के यहां फंसे होने की सूचना थी। हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जामनगर के SP प्रेमसुख डिलू ने बताया कि होटल में 36 रूम के साथ डाइनिंग और रेस्टोरेंट भी है। 18 कमरों में 27 गेस्ट मौजूद थें। आग की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रिलायंस, जीएसएफसी और जामनगर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा और बचाव का काम जल्द शुरु हो गया। कोई भी बड़ी केजुअल्टी नहीं है। तीन लोगों को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत थी उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग का वीडियो सामने आया
होटल में लगी आग के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि 4 फ्लाेर का होटल जल रहा है। आसपास जुटे लोग अंदर फंसे लोगों काे आवाज लगाकर सुरक्षित रास्ते से निकलने की जानकरी दे रहे हैं।

होटल ठीक हाईवे से लगे होने के कारण आग सिर्फ होटल बिल्डिंग तक ही सीमित रही। वर्ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। रेस्क्यू टीम को भी हाईवे की वजह से राहत-बचाव कार्य में दिक्कत नहीं आई और लोगों को जल्दी से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि होटल के सामने खड़े कई वाहन आग की चपेट में आने से बूरी तरह जलकर खाक हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.