राहुल जैन के खिलाफ FIR दर्ज:कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया रेप का आरोप

Updated on 16-08-2022 06:53 PM

सिंगर और कंपोजर राहुल जैन के खिलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज हुई है। 30 साल की एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, राहुल ने मुझसे सोशल मीडिया के जरिए कॉन्टेक्ट किया और मेरे काम की तारीफ की। उसने मुझे अपने मुंबई स्थित घर बुलाया और अपनी पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर रखने का आश्वसन दिया। इसके बाद जब मैं 11 अगस्त को उसके घर गई जहां उसने मेरे साथ रेप किया। वहीं, राहुल ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई है
मुंबई पुलिस ने मीडिया को बयान देते हुए कहा- महिला मुंबई में बतौर फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट काम करती थी। उसने हमे बताया कि राहुल ने रेप किया और सारे सबूत मिटाने की भी कोशिश की। हमने IPC की धारा 376, 323 और 506 के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एक महिला ने पहले भी ऐसे ही आरोप लगाए थे- राहुल
ईटाइम्स से बात करते हुए राहुल ने बताया, मैं इस महिला को नहीं जानता हूं। ये जो भी आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं, वो झूठे और बेबुनियाद हैं। इसके पहले भी एक महिला ने मेरे ऊपर आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में मुझे न्याय मिला। मुझे लगता है यह दोनों महिला एक दूसरे से मिली हुई हैं। बता दें, पिछले साल अक्टूबर में राहुल पर रेप और बच्चे को एबॉर्ट करने के आरोप लगाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.