सुबह की वॉक पर अमिताभ को यूं पहाड़े याद करवाते थे पिता हरिवंश, KBC में बिग बी ने सुनाया किस्सा

Updated on 29-10-2022 07:54 PM

कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके पिता हरिवंश राय बच्चन उन्हें सुबह 4 बजे की वॉक पर पहाड़े याद करवाया करते थे। कंटेस्टेंट सुमा हॉटसीट पर विराजमान थीं और उनके टेबल्स यानी पहाड़ों से जुड़े एक सवाल का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन का एक यादगार किस्सा कौन बनेगा करोड़पति में शेयर किया।

अमिताभ ने सुनाया बचपन का किस्सा
अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह उनके बाबूजी (हरिवंश राय बच्चन) सुबह-सुबह की सैर पर पहाड़े याद करवाया करते थे। अमिताभ ने बताया, 'बचपन की याद आ गई। बाबूजी के साथ सुबह जाना पड़ता था, सुबह के 4-5 बजे। जब वो टहलने निकलते थे। जाना पड़ता था उनके साथ और वो बोलते थे पहाड़ा पढ़ो।'

पिता से इमोशनली अटैच हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने बताया, 'जहां भी गलत हुआ वहां पड़ती थी एक चपाट। ये हमको याद है।' बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को लेकर बहुत ज्यादा भावुक रहे हैं। वह कौन बनेगा करोड़पति समेत तमाम रियलिटी शोज पर बातचीत के दौरान अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का जिक्र कर चुके हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.