कार पर फास्टैग लगा है पर रिचार्ज नहीं कराया तो देना होगा जुर्माना, सर्किट ब्रेक किया तो वसूली जाएगी दोगुनी राशि

Updated on 17-05-2020 08:21 PM

नई दिल्ली। आपने अपनी कार या किसी अन्य वाहन पर फास्टैग लगा लिया है और उसे रिचार्ज नहीं कराया है तो यह काम सबसे पहले करें। सरकार ने तय किया है कि यदि कोई मोटर वाहन पर फास्टैग ठीक से काम नहीं कर रहा है या उसमें पर्याप्त राशि का रिचार्ज नहीं है और वह टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में घुसता है तो फिर उस वाहन से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की रकम उस वाहन पर लगने वाले टोल फी की दोगुनी होगी। केंद्र सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना को जारी कर दिया है जो कि 15 मई 2020 से ही देश भर में लागू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि फास्टैग को अनिवार्य किए हुए महीनों बीत गए हैं, लेकिन लोग अब भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे ढेरों मामले देखे गए कि कार या अन्य मोटर वाहन पर फास्टैग लगा है, लेकिन उसमें पर्याप्त राशि का रिचार्ज नहीं है। ऐसे वाहन फास्टैग वाले लेन में घुसते हैं और टोल पर रूक कर नकद में शुल्क चुकाते हैं। जिसकी वजह से फास्टैग लेन में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और बेवजह विलंब होता है।
कुछ मामले ऐसे भी सामने आए हैं कि फास्टैग खराब हो गए हैं या उसे मोड़ दिया गया है जिससे उसका सर्किट ब्रेक हो गया है। ऐसे फास्टैग ठीक से काम नहीं करते। यदि किसी वाहन में ऐसा पाया जाता है तो भी दोगुना जुर्माना देना होगा। नेशनल हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर लंबी लाइन से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रोनिक टोल प्रणाली को बीते 15 दिसंबर 2019 से ही लागू कर दिया गया था। लेकिन पर्याप्त फास्टैग की उपलब्धता नहीं होने की वजह से इसे अनिवार्य करने में 15 जनवरी 2020 और उसके बाद 15 फरवरी तथा कुछ इलाकों में 28 फरवरी 2020 तक की मोहलत दी गई थी।
इसे लागू करने का एक कारण ई पेमेंट को बढ़ावा देना भी है। सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रणाली से टोल वसूलने का फैसला तो किया है, साथ ही सभी पर एक लेन कैश लेन भी रखा गया है। अधिकारी का कहना है कि कैश लेन में वाहनों की लंबी लाइन होती है, इसलिए अक्सर वाहन चालक फास्टैग नहीं होने या उसमें पर्याप्त राशि नहीं होने पर भी कैश लेन में नहीं जाकर फास्टैग लेन में वाहन घुसा देते हैं। इससे नकद में भुगतान करने में देरी होती है और उस लेन में भी लंबी लाइन लगती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.