अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा के सपने देखता रहे, NATO चीफ की यूरोपीय संसद में दो टूक

Updated on 27-01-2026 01:01 PM
ब्रसेल्स: नाटो (NATO) के महासचिव ने महासचिव मार्क रट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए यूरोप को अपने मौजूदा सैन्य खर्च के लक्ष्य को दोगुना से ज्यादा करना होगा। रट ने यह बात सोमवार ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद में एक भाषण के दौरान कही। उन्होंने कहा, अगर यहां कोई फिर से सोचता है कि यूरोपियन यूनियन, या पूरा यूरोप, अमेरिका के बिना खुद की रक्षा कर सकता है, तो सपने देखते रहो। आप नहीं कर सकते। हम नहीं कर सकते। हमें एक-दूसरे की जरूरत है।

यूरोप को दी परमाणु चेतावनी

नाटो चीफ ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि अगर वे सच में अकेले ऐसा करना चाहते हैं तो उन्हें रक्षा खर्च को 10% तक बढ़ाना होगा। साथ ही यूरोप को अपनी खुद की परमाणु क्षमता तैयार करनी होगी जिसमें अरबों यूरो का खर्च आएगा। उन्होंने आगे कहा कि उस स्थिति में आप अमेरिकी परमाणु छतरी को खो देंगे, जो हमारी आजादी की सबसे बड़ी गारंटी है। तो गुड लक।
नाटो चीफ की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ग्रीनलैंड पर डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को कब्जे में लेने की धमकियों को लेकर नाटो में तनाव बढ़ रहा है। ग्रीनलैंड नाटो के सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। अमेरिका और यूरोप में तनाव और बढ़ गया जब ट्रंप ने कहा था कि वह ग्रीनलैंड के समर्थक यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगा रहे हैं। हालांकि, बाद में मार्क रट की मदद से द्वीप पर एक डील के लिए फ्रेमवर्क बनने के बाद ट्रंप ने धमकियां वापस ले ली थीं। डील के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

यूरोपीय संसद में ट्रंप की तारीफ

नाटो चीफ ने यूरोपीय सांसदों के सामने ट्रंप की तारीफ की और कहा कि 'मुझे लगता है कि वह सही हैं। आर्कटिक क्षेत्र के साथ एक समस्या है। सामूहिक सुरक्षा की समस्या है, क्योंकि ये समुद्री रास्ते खुल रहे हैं। चीनी और रूसी ज्यादा से ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं।' इस दौरान रट ने यह भी कहा कि ट्रंप की तारीफ के लिए उनकी आलोचना हो सकती है।

ट्रंप के निशाने पर नाटो सहयोगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो के सहयोगियों पर कम रक्षा खर्च को लेकर निशाना साधते रहे हैं। जुलाई 2025 में हेग में नाटो सम्मेलन में यूरोपीय सहयोगी देशों और कनाडा ने ट्रंप की इस मांग पर सहमति जताई कि वे एक देश के अंदर अपने जीडीपी का उतना ही प्रतिशत रक्षा पर खर्च करें जितना अमेरिका करता है। उन्होंने 2035 तक डिफेंस पर जीडीपी का कुल 5 प्रतिशत खर्च करने का वादा किया था। हालांकि, स्पेन इससे अलग रहा था।

रट ने कहा कि 'अगर आप सच में अकेले चलना चाहते हैं तो भूल जाइए कि आप 5 प्रतिशत से ऐसा कर पाएंगा। यह 10 प्रतिशत होगा। आपको अपनी खुद की न्यूक्लियर क्षमता बनानी होगी। इसमें अरबों-खरबों यूरो खर्च होंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.