एरिका फर्नांडिस को पसंद नहीं आई ब्रह्मास्त्र

Updated on 15-09-2022 06:40 PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ की है, लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस ने फिल्म को नेगेटिव रिव्यू दिया है। बता दें कि वह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि एरिका फर्नांडिस हैं। दरअसल, एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर फैंस से सवाल करने के लिए पूछा। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। वहीं एक फैन ने एरिका से पूछा कि क्या उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र देखी है?

क्या बोलीं एरिका

इस पर एरिका ने कहा, 'हां मैंने देखी। अच्छी कोशिश थी, लेकिन सक्सेसफुल नहीं। इसमे वीएफएक्स बहुत अच्छा था। लेकिन अच्छा होता कि एक्टर्स को ऐसी फिल्ममेकिंग के लिए ट्रेन किया जाता तो और इसे कोई ऐसा डायरेक्टर, डायरेक्ट नहीं करता जो सिर्फ रोमांस दिखाना चाहता हो।'

इसके बाद एरिका कहती हैं, 'खैर फिलहाल ये बेबी स्टेप है, बॉलीवुड में बड़े से बड़ा करने के लिए। सब अपनी गलतियों से सीखते हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे भी कुछ अच्छा निकलकर आएगा।' एरिका फिर आखिर में कहती हैं कि ये मेरी राय है बस।

सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो यह फिल्म का पहला पार्ट है जिसमे रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। वहीं शाहरुख का फिल्म में कैमियो है। फिल्म को धर्मा प्रोजक्शन्स, प्राइम फोकस और स्टार लाइट पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म ने अब तक 225 करोड़ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह फिल्म सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म 400 करोड़ के बजट में बनी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.