इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हरा सीरीज पर किया कब्ज़ा

Updated on 16-09-2022 05:49 PM

इंग्लैंड ने आखिरी और निर्णायक टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। ब्रिस्टल को काउंटी ग्राउंड में गुरुवार रात खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने निर्धारित 20 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को इंग्लैंड ने 10 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया और इस तरह उन्होंने सीरीज पर कब्जा किया। बता दें, पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मैच में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

 

बात ब्रिस्टल टी20 की करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए कहा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (9) और शेफाली वर्मा (5) के फेल होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी जूझती हुई दिखाई दी। टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर में 35 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा (24), ऋचा घोष (33) और पूजा वस्त्राकर (19*) की छोटी मगर शानदार पारियों के दम पर भारत 122 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। इन तीनों के अलावा कोई भारतीय बैटर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। डेनिएल व्याट ने 22 तो सोफिया डंकले ने 49 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ऐलिस कैप्सी ने नाबाद 38 रन बनाए। इंग्लैंड को इस लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। भारत के लिए स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिए।

टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से होगी। सीरीज के अन्य दो मैच 21 और 24 सितंबर को खेले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.