अलग-अलग गेंद से अभ्यास करेंगे इंग्लैंड के गेंदबाज

Updated on 17-05-2020 08:23 PM

लंदन। कोरोना के बाद क्रिकेट में भी बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। इसी के तहत इंग्लैंड के क्रिकेटर जब अगले सप्ताह अभ्यास पर के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनमें से प्रत्येक को उपयोग के लिये गेंदों का एक बॉक्स सौंपा जाएगा। हर गेंदबाज इसमें दी गयी गेंदों का ही इस्तेमाल करेगा और गेंदों पर लार का इस्तेमाल नहीं करेंगा। ईसीबी के अनुसार यह अभ्यास सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही होगा। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने कहा, ‘‘हमें हालात पर हर हाल में नियंत्रण रखना होगा जिससे अभ्यास पर लौटना अधिक सुरक्षित रहेगा।’’ इसी के तहत खिलाड़ी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिये 11 काउंटी मैदानों पर अलग अलग समय में अभ्यास करेंगे और इस दौरान एक व्यक्ति एक गेंद की नीति भी लागू रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जितना हो सके बचाव करना होगा। एक स्थल पर खिलाड़ी अलग अलग अभ्यास कर सकते है पर उनका कोच एक ही होगा जैसे चार या पांच गेंदबाजों के लिये एक कोच रहेगा।’’ जाइल्स ने कहा, ‘‘लेकिन सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए वे कोई भी चीज एक दूसरे तक पहुंचाने के लिये करीब नहीं आएंगे। इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी है। ’’ये खिलाड़ी केवल अपने निजी बॉक्स में दी हुई गेंदों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं और जब गेंद का उपयोग नहीं हो रहा हो तब उन्हें वह अपने किट बैग में रखनी होगी। गेंदबाज बुधवार से अभ्यास शुरु करेंगे। खिलाड़ियों से कार से यात्रा करने, पानी की बोतल साथ में रखने, नियमित रूप से हाथ धोने, अभ्यास के तुरंत बाद घर लौटने और घर जाकर नहाने के लिये कहा गया है।’’ इसके अलावा उन्हें अभ्यास से पहले अपने तापमान की भी जांच करवानी होगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.