एलन मस्क ला रहे हैं आईपीओ का 'बाप', एक झटके में बन जाएंगे दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर

Updated on 28-01-2026 03:04 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) धमाका मचाने की तैयारी में है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी इसी साल जून में अपना आईपीओ ला सकती है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके जरिए करीब 50 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ से स्पेसएक्स का वैल्यूएशन लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ सऊदी अरामको का था जिसने 2019 में 29 अरब डॉलर जुटाए थे।

1.5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू 625 अरब डॉलर होगी। इससे उनकी कुल नेटवर्थ 1,000 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ अभी 677 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 57.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। माना जा रहा है कि स्पेसएक्स आईपीओ से जुटाई गई कुछ रकम का इस्तेमाल स्पेस-आधारित डेटा सेंटर विकसित करने में करेगी। इसमें उन्हें चलाने के लिए जरूरी चिप्स खरीदना भी शामिल है।

कब आएगा आईपीओ?

रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स के सीएफओ ब्रेट जॉनसन पिछले साल दिसंबर से ही इस बारे में पुराने निवेशकों से बात कर रहे हैं। वह जून 2026 तक IPO लाने की संभावना तलाश रहे हैं। जून का महीना इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि 28 जून को एलन मस्क का जन्मदिन होता है। बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैश, जेपी मॉर्गन चेज और मॉर्गन स्टेनली इस बड़े आईपीओ को लीड कर सकते हैं। स्पेसएक्स रॉकेट और सैटेलाइट बनाती है।स्पेसएक्स के आईपीओ की राह तेज होने की एक बड़ी वजह तेजी से बढ़ रही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। इसमें डायरेक्ट-टू-मोबाइल बिजनेस की संभावना भी शामिल है। साथ ही चांद और मंगल ग्रह के लिए स्टारशिप रॉकेट का विकास भी एक अहम कारण है। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 15 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह 2026 में बढ़कर 22 अरब से 24 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। इसमें ज्यादातर कमाई स्टारलिंक से होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.