एक एक मतदान केंद्र तक पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे महा जनसंपर्क

Updated on 20-09-2020 10:10 PM

उपचुनाव की तैयारियों के बारे में बताते हुए बोले उपचुनाव प्रभारी व भोपाल के पूर्व महापौर कांग्रेस ने जनता को दिया सिर्फ धोका।
मुंगावली:- उपचुनाव को लेकर भाजपा का मिशन विजय लगातार बढ़ता जा रहा है और अभी तक गांव गाव पहुँच कर नेता भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिना रहे हैं लेकिन अब 25 सितंबर से 27 सितंबर तक भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है जिसके तहत एक एक गाव में एक एक घर जाकर भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यों के बारे में बताया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उपचुनाव प्रभारी व भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि विधानसभा के एक एक मतदान केंद्र पर तीन दिनों तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए मतदान केंद्र के जो प्रभारी है उनको इस महाजनसंपर्क का भी प्रभारी बनाया है।  इस अभियान के तहत सभी घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। और भाजपा की नीति व रीति के बारे में भी बताया जाएगा। इस महाजनसंपर्क के लिए पार्टी द्वारा कुलवंत दांगी कुकावली को विधानसभा प्रभारी बनाया है।
इस प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ जनता को धौका दिया है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी जो आज तक एक बेरोजगार को नही मिला। कन्यादान की राशि एक बीटिया के खाते में आज तक नही पहुचीं। गरीबों के हितों की जो योजनाएं थी उनको समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही इन्होंने भाजपा की जो प्रचार सामग्री है उसका विमोचन भी किया और बताया कि कोस तरह भाजपा ब्रजेंन्द्र सिंह के सहारे क्षेत्र में कमल खिलाने की तैयारी में लगी है। 
पीएम की दीर्घायु के लिए किया पौधारोपण:-
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया और पिछले सात दिनों से कुछ न कुछ सेवा कार्य किया जा रहा था। इसीक्रम में सेवा सप्ताह के अंतिम दिन भाजपा के द्वारा रेस्ट हाउस परिसर में पीएम मोदी को दीर्घायु के लिए सत्तर पौधे लगाए गए और उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी, चुनाव प्रभारी आलोक तिबारी, मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल, दीपक पालीवाल, रंजीत राजपूत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.