शोर-शराबे का पढ़ाई पर असर

Updated on 16-08-2022 06:08 PM

स्कूल जाते समय बच्चों के स्कूल रूट में ज्यादा ट्रैफिक होने से बच्चों की मेमोरी कमजोर होती है। स्पेन के बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना के 38 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर किए शोध में यह बात सामने आई है।

7 से 10 साल के 2,680 बच्चों पर हुए इस शोध में सामने आया कि बाहरी शोर के स्तर में 5 डेसिबल की भी वृद्धि होती है तो याददाश्त क्षमता 11.5% कम हो जाती है। वहीं, कठिन कामों को करने की क्षमता का विकास भी 23.5% तक प्रभावित होता है। इसके चलते पढ़ाई पर फोकस 4.8 % तक घट जाता है।

इस शोध के लेखक जोर्डी सनयर ने बताया कि हमारी रिसर्च इस थ्योरी का समर्थन करता है कि बचपन एक कमजोर अवधि है। ध्वनि प्रदूषण किशोरावस्था से पहले होने वाले याददाश्त क्षमता के विकास की प्रक्रिया को धीमा करता है। भविष्य में इसे देखते हुए स्कूलों को ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए जहां शोर व ट्रैफिक कम हो।

बाहरी और अंदर के शोर की तुलना में शोधकर्ताओं ने पाया कि शोर वाले खेल के मैदानों वाले स्कूलों में बच्चों ने सभी परीक्षणों में खराब प्रदर्शन किया। हालांकि, शोरगुल वाली कक्षाएं केवल बच्चों के ध्यान को प्रभावित करती हैं, न कि उनकी मेमोरी को। अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ मारिया फोस्टर ने कहा कि इस खोज से पता चलता है कि कक्षा के अंदर का शोर औसत डेसिबल स्तर से ज्यादा होने पर न्यूरोडेवलपमेंट के लिए खतरा साबित हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
 29 April 2026
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
Advt.