मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED जैकलीन को आरोपी बनाएगी

Updated on 17-08-2022 07:45 PM

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ED एक्ट्रेस को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाने की तैयारी में है। जांच एजेंसी बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ED ने अप्रैल में एक्ट्रेस की सात करोड़ से अधिक संपत्ति अटैच की थी।

 ED का मानना है कि जैकलीन को शुरू से पता था कि इस केस के मख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ठग है और वह जबरन वसूली करने वाला है। दोनों रिलेशन में थे। इनकी कई प्राइवेट फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद ED ने जैकलीन से पूछताछ की और दोनों की फोटोज को सबूत के रूप में रखा है। सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स की पत्नियों से 200 करोड़ रुपए वसूले थे।

जैकलीन की गिरफ्तारी संभव
जैकलीन की इस मामले में फिलहाल गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकती है, क्योंकि ED ने अभी तक चार्जशीट अदालत में पेश नहीं की है। अदालत में सुनवाई के बाद गिरफ्तारी की जा सकेगी। हालांकि, अभी उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

सुकेश ने जैकलीन को डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था

ED की पूछताछ में जैकलीन ने सुकेश के साथ रिलेशन की बात मानी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पूछताछ में बताया कि उसने सुकेश से करोड़ों के रुपए के गिफ्ट लिए थे। सुकेश ने उसे डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था। इस रिंग में J और S बना हुआ था।

सुकेश ने एक्ट्रेस को एस्पुएला नाम का एक 50 लाख का घोड़ा और 9-9 लाख रुपए की बिल्लियां गिफ्ट की थीं। इनके अलावा, गुच्ची के 3 डिजाइनर बैग, गुच्ची के 2 जिम वियर, लुई विटॉन के एक जोड़ी शूज, हीरे की दो जोड़ी बालियां, माणिक का एक ब्रेसलेट, दो हेमीज ब्रेसलेट और एक मिनी कूपर कार दी थी।

200 करोड़ ठगी केस: रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स की पत्नियों से वसूले थे

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में सबसे पहले दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज हुई थी। उस FIR पर दिल्ली EOW ने अगस्त में जांच शुरू की। इस मामले में ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी थी। सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की।

सुकेश खुद को कभी PM ऑफिस और कभी गृह मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताता। उसकी इस धोखाधड़ी में तिहाड़ जेल के कई अफसर भी शामिल थे। सुकेश इन सभी को मोटी रकम देता था। ED ने 24 अगस्त को चेन्नई में सुकेश का सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.