शिवसेना नेता संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

Updated on 04-08-2022 10:09 PM

मुंबई के विशेष कोर्ट ने मनी लॉड्रिंग मामले में गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राऊत की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने संजय राऊत से दिन में 10 से रात 10 बजे तक पूछताछ करने, सुबह साढ़े 8 से 9.30 बजे तक वकील से चर्चा करने की और घर का भोजन व औषधि दिए जाने की अनुमति जारी रखी है।

संजय राऊत की ईडी हिरासत गुरुवार को समाप्त होने के बाद ईडी ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत के बैंक खाते में एक करोड़ 17 लाख रुपये अज्ञात व्यक्ति की ओर से ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है। साथ ही संजय राऊत के विदेश दौरे का खर्च, अलीबाग में खरीदी गई जमीन की जांच करना है। इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों को समन जारी कर 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसलिए संजय राऊत को 10 अगस्त तक ईडी हिरासत दी जाए। इसके बाद संजय राऊत के वकील मनोज मोहिते ने कहा कि ईडी ने आज पुराने ही आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच ईडी पहले ही कर चुका है। संजय राऊत को पूछताछ के दौरान धमकाया जा रहा है। संजय राऊत पर ईडी की ओर से पैसे लेने का आरोप नया नहीं है, यह राजनीतिक साजिश के तहत लगाया जा रहा है। इसलिए संजय राऊत को अब ईडी हिरासत की जरूरत नहीं है।

इसी मामले में गवाह स्वप्ना पाटकर के वकील रणजीत सांगले ने कहा कि संजय राऊत स्वप्ना पाटकर को गवाही वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। इस पर जज एमजी देशपांडे ने कहा कि संजय राऊत ईडी हिरासत में हैं तो धमकी कैसे दे सकते हैं। जज ने कहा कि धमकी के बारे में जो कहना है वह ईडी से कहें। विशेष कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय राऊत के भांडुप स्थित आवास पर 31 जुलाई को सुबह तकरीबन सात बजे छापा मारा था। इसके बाद संजय राऊत को हिरासत में लेकर उन्हें मुंबई स्थित दफ्तर में लाया गया। दक्षिण मुंबई स्थित दफ्तर में लंबी पूछताछ के बाद संजय राऊत को ईडी ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उस दिन विशेष कोर्ट ने संजय राऊत को 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में भेजा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.