८ व ९ अक्टूबर को नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया भी बंद रहेगी

Updated on 07-10-2020 10:40 PM

जबलपुर, ०७ अक्टूबर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अक्टूबर को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने रिन्यूवल की प्रक्रिया बंद रहेगी। स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस दौरान लर्निंग लाइसेंस, डीएल और एक्सपायर हो चुके परमानेंट लाइसेंस रिन्यू भी नहीं किए जाएंगे। आरटीओ कार्यालय के अफसरों का कहना है कि इन दो दिनों में जिन लोगों ने अपॉइंटमेंट ले लिए हैं, वे वेबसाइट पर री-शेड्यूल करवा सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन अपाइंटमेंट प्रक्रिया के लिए जिस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, उसका अपडेशन मेंटेनेंस कार्य करने यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस काम को देख रही स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर इंचार्ज ने बताया कि आम लोगों को कोई परेशानी हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। वर्तमान में आरटीओ में प्रतिदिन ३०० लर्निंग, ३०० ड्रायविंग लाइसेंस और २०० से अधिक पुराने लाइसेंस के रिन्यूवल के मामले आते हैं। इसके अलावा ५० से अधिक वे आवेदक भी पहुंचते हैं, जिनके फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया रह जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.