अपने शौक के लिए हफ्ते में 2 दिन करती है प्लाज़्मा डोनेट

Updated on 10-02-2022 05:58 PM



- लिज़ ग्रैमलिच  ने दी शौक के बारे में जानकारी 
न्यूर्याक। क्या कोई अपने शौक पूरे करने के लिए प्लाज़्मा डोनेट कर सकता है  टिकटाक के ज़रिये लिज़ ग्रैमलिच  ने अपने इस अजीबोगरीब शौक के बारे में जानकारी दी है। लड़की का कहना है कि साल 2022 में उसने ये संकल्प लिया है कि वो अपने खून से प्लाज़्मा डोनेट करके पैसे कमाएगी और उससे अपने शौक पूरे करेगी। वैसे ये तरीका अगर आपको अजीब लग रहा है तो इससे भी कहीं ज्यादा अजीब है लड़की की हॉबी, जिसे वो इस पैसे से पूरा करना चाहती है।  हर कोई नए साल पर अपने लिए कुछ रिजॉल्यूशन लेता है। लिज़ ग्रैमलिच  ने संकल्प लिया कि वो हर महीने अपने पसंदीदा डिज़्नीलैंड जाएगी। लड़की अपने वीडियो में डिज़्नीलैंड में ही दिखाई दे रही है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उसके पैसा कमाने का साइड बिजनेस शुरू किया। ये बिजनेस था – हफ्ते में 2 बार प्लाज़्मा डोनेशन सेशन के लिए पहुंचना। इसके ज़रिये वो महीने में 52 हज़ार रुपये से भी ज्यादा पैसे कमा लेती है। लड़की को एक सेशन में करीब एक घंटे का वक्त लग जाता है, यानि 2 घंटे में वो इतने पैसे कमा लेती है। लोग लड़की की ये बातें सुनकर हैरान हो रहे हैं। लड़की ओरलैंडो में रहती है, ऐसे में वो करीब 3700 रुपये की फ्लाइट लेकर फिलाडेल्फिया पहुंचती है और फिर वहां से डिज़्नीलैंड आती है। 
चूंकि अमेरिका में प्लाज़्मा डोनेशन पर लोगों को पैसे मिलते हैं, ऐसे में कई लोगों ने लड़की से इस बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी तो वहीं ब्रिटेन के लोगों ने इस पर निराशा ज़ाहिर की है कि उनके देश में ऐसा करने पर पैसे नहीं मिलते। लड़की ने बताया कि उसे हफ्ते में पहली बार करीब 3000 और फिर दूसरे सेशन पर करीब 8000 रुपये मिल जाते हैं। इसी तरह सेशन बढ़ने के साथ उसका बोनस भी बढ़ता जाता है। कहते हैं कि शौक इतना बड़ा जुनून होता है कि इंसान इसके लिए कुछ भी कर सकता है। इस बात को साबित कर दिखाया है लिज़ ग्रैमलिच नाम की एक लड़की ने। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.