
ओडिशा के परलाखेमुंडी में एक परिवार ने अपने फीमेल पेट डॉग (पालतू कुत्ते) का पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। डॉग के मालिक टुन्नू गौड़ा ने अंतिम संस्कार के पहले ढोल नगाड़ों और आर्केस्ट्रा के साथ विदाई जुलूस भी निकाला। डॉग का नाम अंजली है और वह टुन्नू गौड़ा के साथ 17 साल से रह रही थी।
अंजली के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई जुलूस में आगे-आगे ढोल नगाड़े बज रहे हैं, उसके पीछे मिनी वैन पर लाउडस्पीकर और सबसे पीछे टुन्नू गौड़ा अपने पेट डॉग को गोद में उठाकर अंतिम यात्रा पर ले जा रहा है।
मालिक के चेहरे पर उदासी साफ दिख रही है। इस दौरान सड़कों पर पटाखे भी फोड़े जा रहे थे। जिस समय ये जुलूस निकाला जा रहा था, उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी। कई लोग छाता लेकर जुलूस में शामिल हुए।