Dhurandhar के डोंगा का Dhruv Rathee पर पलटवार, 'बकवास प्रोपेगेंडा' बताने पर कहा- इसे नफरती मत बनाओ

Updated on 24-03-2026 02:21 PM
रणवीर सिंह की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्‍म 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बॉक्‍स ऑफिस पर दहाड़ रही है, वहीं इसके दामन पर 'प्रोपेगेंडा फिल्‍म' होने का दाग भी लगा है। बॉक्‍स ऑफिस पर जहां 5 दिनों में इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 844.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन और देश में 519.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं सोशल मीडिया पर फिल्‍म में दिखाए गए कई गलत तथ्‍यों की भी चर्चा है। इस कड़ी में यूट्यूबर ध्रुव राठी का वीडियो और पोस्‍ट भी खूब वायरल हुआ है, जिसमें उन्‍होंने 'धुरंधर 2' को 'दिमाग की बकवास' और डायरेक्‍टर आदित्‍य धर को 'बीजेपी प्रचारक' बताया। अब इस पूरे विवाद पर 'धुरंधर पार्ट 1' के एक्‍टर नवीन कौश‍िक ने चुप्‍पी तोड़ी है। फिल्‍म में रहमान डकैत के राइट हैंड 'डोंगा' का किरदार निभाने वाले एक्‍टर ने ध्रुव राठी को जवाब देते हुए कहा है, 'सबके पास बोलने की आजादी है... आप बोल सकते हो, मैं बहस कर सकता हूं। लेकिन फ‍िल्म को हेट (नफरत) का सोर्स मत बनाओ।'

नवीन कौश‍िक 'धुरंधर 2' का हिस्‍सा नहीं हैं। उनके किरदार की 'धुरंधर पार्ट 1' में ही मौत हो गई थी। लेकिन एक्‍टर ने सीक्‍वल की ब्‍लॉकस्‍टर सफलता पर 'हिंदी रश' से बातचीत की, कहा कि उन्‍हें फिल्म को काफी पॉजिटिव फीडबैक मिला है, जिसमें कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी कहा है।

नवीन कौश‍िक बोले- कोई भी अच्छी फिल्म किसी न किसी तरह की पॉलिटिक्स

जब नवीन कौश‍िक से यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो और आलोचना पर सवाल किया गया, तो उन्‍होंने कहा, 'मेरा मानना है कि जिंदगी का हर पहलू पॉलिटिक्स से जुड़ा है। चाहे वह नेशनल पॉलिटिक्स हो या आपसी रिश्ते। रिश्तों में भी, हमेशा कुछ हद तक पॉलिटिक्स होती है। राजनीति छोटे-छोटे तरीकों से भी होती है... कोई भी अच्छी फिल्म किसी न किसी तरह की पॉलिटिक्स या आइडियोलॉजी को दिखाएगी।'

'फ‍िल्म है, फ‍िल्म के फ्लो में देखो'

'धुरंधर' के डोंगा ने 'धुरंधर 2' की आलोचना पर अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि वह चुनौती देते हैं अगर कोई उन्‍हें ऐसी कोई फिल्म बताए, जिसमें पॉलिटिक्स न हो। कोई न कोई आइडियोलॉजी ना हो। नवीन कौश‍िक ने कहा कि अगर कोई किसी खास नजरिए से देखना चाहे, तो वह किसी भी चीज को प्रोपेगेंडा कह सकता है। एक्‍टर ने कहा, 'सबके पास बोलने की आजादी है... आप बोल सकते हो, मैं बहस कर सकता हूं। लेकिन फ‍िल्म को हेट का सोर्स मत बनाओ, हिंसा भड़काने वाला मत बनाओ। फ‍िल्म है, फ‍िल्म के फ्लो में देखो। अगर कुछ सीखने को मिलता है तो ले जाइए... बस उसको एन्जॉय कीजिए।'

ध्रुव राठी ने 'धुरंधर 2' की आलोचना करते हुए क्‍या कहा

बीते हफ्ते जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई, उसके ठीक बाद ध्रुव राठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर की बुराई की। कहा कि यह एक 'प्रोपेगेंडा फ‍िल्म' है, जो उनके हिसाब से अब अच्छी बनी भी नहीं है। ध्रुव ने इससे पहले X पर भी पोस्‍ट किया और लिखा, 'मैंने 3 महीने पहले आदित्य धर को BJP का प्रोपेगेंडा करने वाला कहा था। अब सब इसे देखेंगे। पिछली फिल्म में यह हल्का था, लेकिन इस बार वह ओवरकॉन्फिडेंस में इतना खुलकर बोल गए। याद है मैंने कहा था, अच्छी तरह से बनाया गया प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक होता है? अब तो अच्छी तरह से बनी भी नहीं। Lol'

यूट्यूबर ने वीडियो में भी साधा निशाना

ध्रुव राठी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें रणवीर सिंह की फिल्म पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने AI मास्‍टरक्‍लास के लिए बनाए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रोपेगेंडा फिल्म के लिए ₹500 या आपके फ्यूचर के लिए ₹500?'

ध्रुव राठी ने 'धुरंधर' को बताया था 'अच्‍छी, पर खतरनाक फिल्‍म'

यूट्यूबर ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज 'धुरंधर' की भी आलोचना की थी। तब उन्‍होंने अपने YouTube चैनल पर ‘रियलिटी ऑफ धुरंधर’ नाम का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को ‘झूठा और वाहियात’ प्रोपेगेंडा बताया। दावा किया कि आदित्य धर ने फिल्म के जरिए झूठ बेचने की कोशिश की है। ध्रुव ने कहा कि फिल्म अच्छी बनी है और इसने इसे ‘और खतरनाक’ बना दिया है।

'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीमियर में भी बनाया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और गौरव गेरा स्‍टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' बीते 19 मार्च को पैन इंडिया हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। इससे पहले 18 मार्च को फिल्‍म का पेड प्रीमियर भी हुआ था, जिससे 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर इसने सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड बनाया।

'धुरंधर 2' का प्‍लॉट

सीक्‍वल में रणवीर सिंह पिछली फिल्‍म के अपने भारतीय जासूस के किरदार को आगे बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। वह पाक‍िस्‍तान के ल्‍यारी में भारत को निशाना बनाने वाले टेरर नेटवर्क को खत्म करते हैं। सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के पंजाब से पाक‍िस्‍तान पहुंचने और वहां हमज़ा अली मजारी बनने की कहानी भी दिखाई गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.