स्वर्ण मंदिर की सराय में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को अब किराए के साथ अदा करना होगा जीएसटी

Updated on 03-08-2022 08:01 PM

चंडीगढ़ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की यात्रा के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा प्रबंधितसरायमें रहने वाले भक्तों को अब जीएसटी के साथ कमरों का किराया अदा करना होगा। केंद्र सरकार ने आवासीय सुविधाओं को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के अधीन ला दिया है। एसजीपीसी ने केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। हर दिन दुनिया भर से लाखों भक्त दुर्गियाना मंदिर के बाद स्वर्ण मंदिर जाते हैं।


केंद्र सरकार ने एसजीपीसी द्वारा संचालित तीन सरायों- बाबा दीप सिंह यात्री निवास, माता भाग कौर निवास और श्री गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास में आवास शुल्क पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया है। यह सभी मंदिर परिसर के बाहर स्थित हैं। धर्मस्थल परिसर के भीतर स्थित सराय पर कर नहीं लगाया गया है। सूत्रों का कहना है कि एसजीपीसी ने पहले ही भक्तों से जीएसटी वसूलना शुरू कर दिया है। पहले बाबा दीप सिंह निवास में एक कमरा 500 रुपये में एक दिन के लिए मिलता था।


12
फीसदी जीएसटी के साथ भक्तों को एक ही कमरे के लिए 60 रुपए और चुकाने होंगे। माता भाग कौर निवास में एक कमरे के लिए 36 रुपये जीएसटी लिया जा रहा है, जो पहले 300 रुपए में मिलता था। श्री गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास के लिए एक कमरे की कीमत 700 रुपए से बढ़कर 784 रुपये कर दी गई है। एसजीपीसी के सहायक सचिव कुलविंदर सिंह रामदास ने केंद्र के इस कदम की निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।


एसजीपीसी के सहायक सचिव कुलविंदर सिंह रामदास ने कहा है कि एसजीपीसी द्वारा संचालित सराय तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए है, जो दूर-दूर से स्वर्ण मंदिर आते हैं। ये लाभ कमाने वाला व्यावसायिक उद्यम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कर को उचित नहीं ठहराया जा सकता। वहीं दुर्गियाना कमेटी द्वारा संचालित आवास पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है।

स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक सुलखान सिंह ने कहा कि अभी तक केवल तीन सरायों को को जीएसटी के तहत लाया गया है। केंद्र का कहना है कि ये सराय स्वर्ण मंदिर परिसर के परिसर के बाहर स्थित हैं। केंद्र यह कैसे भूल सकता है कि इन सरायों का रखरखाव भी एसजीपीसी द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.