सोने-चांदी में गिरावट के बावजूद जूलरी मार्केट में सुस्ती, केवल शादी वाले घरों में हो रही खरीदारी

Updated on 19-02-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: फरवरी के शुरुआती 15 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 16% और चांदी 38% तक सस्ती हुई है। ET के मुताबिक, हालांकि जूलरी शोरूम्स में भीड़ तो है, लेकिन आम ग्राहक अभी भी दाम और गिरने के इंतजार में बड़ी खरीदारी से बच रहा है। उन्हें उम्मीद है कि कीमतें और कम होंगी। बुधवार को दिल्ली के जूलरी बाजार में चांदी 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 2.46 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस कीमत में सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।

Senco गोल्ड एंड डायमंड्स का कहना है कि दाम गिरने के बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन लोग अभी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और बड़ी खरीदारी करने से बच रहे हैं। कंपनी के MD सुवंकर सेन ने बताया कि लोग अभी हल्के वजन वाली जूलरी ज्यादा खरीद रहे हैं। इस तिमाही में पिछले साल के मुकाबले हमें वैल्यू के हिसाब से 25% की बढ़त की उम्मीद है। अगर वॉल्यूम की बात करें, तो इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है।

अभी कौन खरीद रहे?

पॉपले एंड संस के एमडी राजीव पॉपले ने बताया कि बाजार में मांग अभी सिर्फ उन लोगों तक सीमित है, जिनके घर में शादी है। बाकी ग्राहक कीमतों के और गिरने का इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि जैसे ही सोने के दाम एक जगह स्थिर होंगे, मांग में फिर से जबरदस्त तेजी आएगी।

क्या आगे भी रहेगी मंदी?

अभी भी बाजार का रुझान सोने के पक्ष में ही है। बीच-बीच में मुनाफावसूली की वजह से कीमतें गिरी हैं, इसमें आगे भी गिरावट आ सकती है। लेकिन दुनिया भर में अनिश्चितता के चलते मांग बनी रहेगी। चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव औद्योगिक मांग और अस्थिर स्वभाव की वजह से है, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…
 03 March 2026
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट'…
Advt.