इटली में सूखे से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा

Updated on 05-07-2022 06:07 PM

इटली के उत्तर क्षेत्र में भीषण लू और सूखे की वजह से देश की सबसे लंबी पो नदी सूखे की कगार पर है। सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की है।

सूखे का सामना कर रहे इटली के उत्तर क्षेत्र और पो नदी के आसपास के क्षेत्र का देश के कृषि उत्पादन में लगभग एक तिहाई योगदान है। यह क्षेत्र सात दशक में सबसे भयावह सूखे का सामना कर रहा है।

पो इटली की सबसे लंबी नदी है। यह 650 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र तक फैली हुई है। पो नदी का जल स्तर से सामान्य से 85 प्रतिशत कम है। किसानों का कहना है कि प्रवाह न के बराबर है।

सरकार ने कहा है कि आपातकालीन उपाय पो नदी से सटे भूमि और पूर्वी आल्प्स के वाटरशेड को कवर करेंगे। आपातकाल का उद्देश्य असाधारण साधनों और शक्तियों, प्रभावित आबादी को राहत और सहायता के साथ मौजूदा स्थिति का प्रबंधन करना है।

इटली सरकार ने पानी की कमी से निपटने के लिए एमिलिया-रोमाग्ना, फ्रीुली वेनेज़िया गिउलिया, लोम्बार्डी, पीडमोंट और वेनेटो के उत्तरी क्षेत्रों के लिए कुल 36.5 मिलियन यूरो (38.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित किए हैं। इस समय इटली के अधिकांश क्षेत्रों में रिकॉर्ड उच्च तापमान दर्ज किया गया है। पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
 18 April 2025
सना: अमेरिकी सेना ने यमन में हूतियों के खिलाफ सबसे बड़ा हमला बोला है। यमन के रास ईसा तेल बंदरगाह पर किए गए अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम 38…
 18 April 2025
लंदन: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 120 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह पर जीवन को लेकर एक अभूतपूर्व खोज की है, जो आने वाले समय में एलियंस को लेकर हमारी सोच को बदल सकती है।…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच संभावित टैरिफ डील…
 18 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि हम चीन के साथ बहुत अच्छा सौदा करने जा रहे हैं। जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमेरिका को इस…
 18 April 2025
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को 15 साल बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत हुई। इस दौरान बांग्लादेश ने कई अनसुलझे मुद्दे उठाए। बांग्लादेशी विदेश सचिव मोहम्मद जशीम उद्दीन…
 17 April 2025
ब्रिटेन में अब ट्रांसजेंडर को महिला नहीं माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महिला होने की कानूनी परिभाषा पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जो जन्म से महिला…
 17 April 2025
भारत हथियार खरीदने वाले देशों को सस्ते और लंबे समय तक के कर्ज देने की पेशकश कर रहा है। टारगेट वे देश हैं, जो अब तक रूस से हथियार खरीदते…
Advt.