मुंबई से करोड़ों रुपए जुटाकर अलकायदा, लश्कर और जैश को भेज रहा दाऊद इब्राहिम

Updated on 12-08-2022 02:08 PM

देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा को अब डी-कंपनी मोटे स्तर पर फंडिंग कर रही है। मुंबई में प्रॉपर्टी की सौदेबाजी और इससे जुड़े विवादों का निपटारा करके देश से फरार पाकिस्तान में रह रहा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मोटा फंड इकट्‌ठा कर रहा है। इस बात का खुलासा हाल ही में एनआईए के हत्थे चढ़े डी कंपनी के एक गुर्गे से पूछताछ के दौरान हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, एनआईए टेरर फंडिंग के कुछ मामलों की जांच कर रही है। इसी दौरान एनआईए को पता चला कि पाकिस्तान में छिप कर रह रहा दाऊद इब्राहिम कासकर डी-कंपनी के जरिए भारत से करोड़ों रुपए एकत्र कर हवाला व डिजिटल माध्यमों से सीधे लश्कर, जैश और अलकायदा को भेज रहा है। इसमें उसकी मदद मुंबई में रह रहा सलीम फ्रूट कर रहा था।

एनआईए की गिरफ्त में आए सलीम फ्रूट ने उगले थे राज, यही डी-कंपनी का कारोबार संभालता है
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने राडार पर आए मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट को 4 अगस्त को मुंबई सेंट्रल के मीर अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। एनआईए को सलीम के पास से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

सलीम मुंबई में छोटा शकील के नाम से डी-कंपनी के अवैध कारोबार संभाल रहा था। सूत्रों के अनुसार, सलीम से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि डी-कंपनी के इशारे पर मुंबई में प्राॅपर्टी डीलिंग और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के बीच विवादों को निपटाने के जरिए करोड़ों रुपए एकत्रित कर सीधे लश्कर, जैश और अलकायदा को भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त डी-कंपनी के अवैध रूप से नशे के कारोबार, सोना तस्करी व अन्य माध्यमों से कमाया गया पैसा भी दाऊद के इशारे पर आतंकी संगठनों को डायवर्ट किया गया है।

मसूद के भाई को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन का अड़ंगा
चीन ने संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में डालने के अमेरिका और भारत के प्रस्ताव को अटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि बिना उचित कारण दिए आतंकियों को काली सूची में डालने के अनुरोध पर रोक लगाना रुकना चाहिए। रऊफ 1999 में भारतीय विमान अगवा करने का साजिशकर्ता रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.