डांस करते कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया

Updated on 09-08-2022 06:21 PM

इंदौर जिले के महू में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। DJ की धुन पर डांस कर रहे एक कांवड़िए का हाथ 11 हजार किलोवॉट की बिजली की लाइन से टच हो गया था जिससे वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने से कुछ कांवड़िए वाहन की छत पर ही गिर गए। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है।

सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस समय कांवड़िए आपस में डांस कॉम्पिटिशन कर रहे थे। करंट लगते ही युवक गिरने लगे। एक युवक रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। शिव, लोकेश और अतुल झुलस गए। शिव को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। लोकेश और अतुल का इलाज महू में हो रहा है। इधर, एसपी (ग्रामीण) भगवत सिंह विर्दे ने बताया कि गंभीर घायल युवकों का इलाज चल रहा है। वहीं डीजे संचालकों के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- अचानक बच्चे गिरने लगे
यहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राकेश शिवराम ने बताया कि कांवड़ यात्रा में 2 डीजे पास-पास में खड़े होकर तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। अचानक थोड़ी देर बाद डीजे पर चढ़े बच्चे गिरने लगे। कोई कुछ समझ पाता, उसके पहले ही इनको करंट लग गया था। सभी लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। वहीं दोनों डीजे वाले भी गाड़ियां ले भागे।

यह गंभीर घायल

  • - लोकेश(21) पिता रामनारायण कोहली, निवासी करौंदिया।
  • - अतुल (24) पिता मूलचंद कोहली, निवासी करौंदिया।
  • - शिवा (20) , निवासी बगोदा।

ओंकारेश्वर से जल लेकर आ रहे थे वापस
सिमरोल के ग्राम मेंमदी में हुए हादसे के पहले सभी कांवड़ यात्री तालाब के पास 1 दिन पहले रविवार रात को विश्राम करने के लिए रुके थे। यह कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से जल लेकर सिमरोल क्षेत्र के ग्राम बगोदा जा रही थी। कांवड़ का यह चौथा वर्ष था। कांवड़ यात्रियों से शुल्क भी लिया जाता है।

पश्चिम बंगाल में भी पिछले हफ्ते हुआ था ऐसा ही हादसा
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पिछले सोमवार को पिकअप में करंट आ जाने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि 16 बुरी तरह झुलस गए थे। हादसा मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज पर हुआ था। 27 कांवड़िए पिकअप पर बैठकर जलपेश के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। पिकअप के पीछे ही DJ बज रहा था। जनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से पिकअप में करंट पहुंच गया। इसकी चपेट में कांवड़िए आ गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.