स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली

Updated on 02-05-2025 11:21 AM

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश के लिए आयोजित साइकिल यात्रा के समापन समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य भर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु किया गया साइकिल संदेश यात्रा निश्चित रूप से पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कारगर प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज से 30 वर्ष पहले तक जल 20 फिट में मिल जाता था, गर्मी भी उतनी नहीं होती थी, जिस तरह से पर्यावरण दूषित हुआ है अगर हम सब समय रहते संरक्षण करने हेतु ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्काउट्स गाइड्स द्वारा आज 30 जिलों में एक साथ यह समारोह किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे जल, पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी। डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हीरक जयंती वर्ष पर आयोजित पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यकम वर्ष भर विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में 1 मई 2025 को ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य जनमानस को यह संदेश देना था कि जल ही जीवन है और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। साइकिल यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक होते हुए राजेन्द्र नगर स्कूल तक संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त ने किया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त चंद्र प्रकाश बाजपेयी  और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मोहन पटेल, रत्ना मिश्रा, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी, शत्रुघ्न सूर्यवंशी, प्रदीप निर्नेजक, डॉ. पूनम सिंह, सरला दुबे, शशांक विश्वकर्मा, अपर्णा सारखेल, रश्मि गुप्ता, शिव साहू, निधि कश्यप, आरती राय, नवीन यादव, निखिल विश्वकर्मा, अनिल सोनवानी, प्रणव शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, लखी रानी दत्ता, एस हेमलता, पद्मा गुप्ता,मिंडू संडे, राघिनी चौधरी, संगीता सिंह, निशा सिंह, निशा साहू, पार्वती कौशिक कौशल्या साहू आदि स्काउटर्स एवं गाइडर्स उपस्थित रहे। रोवर्स चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, तुषार विश्वकर्मा, देवेंद्र देवांगन, कुलभूषण कुर्रे। रेंजर्स सुष्मिता पात्रे, पूनम पटेल, योगिता साहू। यह साइकिल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश थी, जो हमें प्रकृति से जुड़ने, जल संरक्षण करने, और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.