देश में संक्रमित 90 हजार के पार

Updated on 17-05-2020 08:21 PM

प्रवासी मजदूरों के साथ गांवों में पहुंचा कोरोना
नई दिल्ली। देश के तमाम राज्यों में कोरोना के नए मामले आने के साथ ही शनिवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 90,000 के पार पहुंच गई। यह 90,648 हो गई है। नए मामलों में ज्यादातर उन लोगों से जुड़े हैं जो विदेश से लौट रहे हैं या देश के बड़े शहरों से अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं और इस घातक कोरोना वायरस संक्रमण को अपने साथ गांवों तक लेकर जा रहे हैं। देश के बड़े शहरों की स्थिति अभी भी सबसे खराब है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग महज पांच शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और पुणे में रहते हैं। इन पांचों शहरों में करीब 46,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देश में अभी तक करीब 2,800 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है जिनमें से करीब आधे इन पांच शहरों से हैं।
प्रवासी मजदूरों के लिए हालात और खराब
कोरोना और उसके कारण लॉकडाउन से परेशान प्रवासी श्रमिकों के लिए स्थिति और ज्यादा खराब और जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को अपने-अपने घर लौटने की चाह में निकले कम से कम 35 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रकों से अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ अन्य ऑटोरिक्शा ले कर घर जा रहे थे।
रोगियों की संख्या में भारत 11वें नंबर पर
दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या के आधार पर भारत 11वें स्थान पर है। वहीं अमेरिका, रूस, ब्राजील, फ्रांस, इटली, स्पेन और पेरु के बाद भारत ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए लोगों का इलाज चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.