मध्य प्रदेश में बेखौफ अपराधी, पकड़े जा रहे फिर भी बढ़ता जा रहा अपराध

Updated on 16-02-2026 11:22 AM

भोपाल। 'ज्यों-ज्यों दवा की, मर्ज बढ़ता गया', इस तरह का हाल प्रदेश में अपराधों को रोकने का है। इसके तीन उदाहरण देखें- एक ड्रग माफिया को नेस्तनाबूद करने की बात, गौ-तस्करी रोकने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस का दावा। भोपाल के स्लाटर में हाउस में गायें काटे जाने का मामला आया। राजनीति भी गरमाई। इसके बाद भी हाल यह कि प्रतिदिन प्रदेश में कहीं न कहीं गायों को अवैध तरीके से ले जाते हुए ट्रक पकड़ा जा रहा है।

भोपाल में एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री दो वर्ष पहले पकड़ी गई थी, तब भी पुलिस ने दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश तक पहुंचने वाली एमडी ड्रग और उसे बनाने की सामग्री को प्रदेश में आने से रोकने के लिए सख्त निगरानी की बात कही थी। आरोपितों को पकड़ा भी गया था। इसके बाद हर दूसरे-तीसरे दिन में कोई नशीला पदार्थ बनाने और बेचने वाला संगठित गिरोह पकड़ा जा रहा है।

ड्रग बनाने का कारखाना पकड़ा गया

हाल ही में राजगढ़, अशोकनगर और इंदौर के महू में एमडी ड्रग बनाने का कारखाना पकड़ा गया। गांजा तस्करों ने प्रदेश तक गांजा पहुंचाने के लिए डंकी रूट बना लिए हैं, आंध्र प्रदेश से प्रदेश के भीतरी हिस्सों तक गांजा पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार की बात करें तो हर दिन औसतन एक आरोपित रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े जा रहा है।

इससे साफ है कि अपराधियों को कोई डर नहीं है। वे अपराध भी कर रहे हैं और डरा भी रहे हैं। पुलिस पर हमले भी कर चुके हैं। पुलिस के एक सेवानिृवत अधिकारी कहते हैं कि खुफिया तंत्र फेल है। भोपाल में एमडी ड्रग बनाने का कारखाना दो वर्ष से भी अधिक समय से बंद फैक्ट्री में चल रहा था, पर यहां कि पुलिस को पता नहीं चला। गुजरात की पुलिस ने आकर पकड़ा।

फरवरी में कहां, कौन से आरोपी पकड़े

नीमच में 11 फरवरी को कपास की आड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई। 11 हजार 600 नग हरे पौधे जब्त किए गए। उसी दिन राजगढ़ में पुलिस ने 21 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। इसके पहले राजगढ़ में ही सात फरवरी को एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला 266 किलोग्राम केमिकल जब्त किया गया।

गोवंश एवं पशु तस्करी की बात करें तो एक से सात फरवरी के बीच सिवनी, छतरपुर सहित सात जिलों में 141 गोवंश को मुक्त कराया गया। सिवनी में दो अलग-अलग ट्रक में ले जाए जा रहे 66 गोवंश को पुलिस ने मुक्त कराया। इस तरह से पुलिस ने झाबुआ, मुरैना, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, ग्वालियर, कटनी, दतिया, और जबलपुर में मिलाकर हजारों पेटी शराब जब्त की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.