भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा के विवादित बोल, कोरोना से ज्यादा बड़ी शत्रु ममता...

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

कोलकाता पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद अनुपम हाजरा के बेलगाम बोल से बबाल मचा है। उन्होंने कहा कि अगर वह कोरोना वायरस पॉजिटिव आते हैं तो वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने गले लगाएंगे। हजारा के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने उनके ऊपर निशाना साधा है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर किनारा करते हुए कुछ भी कहने से इनकार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अनुपम हाजरा जिला कार्यकारिणी के बैठक लेने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, 'अगर किसी दिन मैं कोरोना पॉजिटिव हो जाता हूं तो मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास जाऊंगा और उन्हें गले लगा लूंगा। तब वह उन लोगों का दर्द समझेंगी जिन लोगों ने कोरोना महामारी के चलते अपनों को खोया है।' अनुपम हाजरा के इस बयान पर टीएमसी ने उनके ऊपर हमला बोला। पार्टी की तरफ से कहा गया, 'अगर यह बयान बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का है तो इसे लोग समझ सकते हैं कि पार्टी के अन्य सदस्य किस तरह बात करते होंगे।'

अनुपम हाजरा बोलपुर से टीएमसी के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया गया था। भाजपा ने मार्च 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जादवपुर से टिकट दिया लेकिन वह हार गए। भाजपा ने अनुपम हाजरा के बयान पर कन्नी काटी है। बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि अनुपम हाजरा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों ही स्वस्थ्य रहें और दोनों में से किसी को भी कोरोना का संक्रमण हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि दोनों की उम्र लंबी हो।' भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अनुपम हाजरा ने वास्तव में क्या बयान दिया है। अनुपम हाजरा ने इससे पहले पत्रकारों से कहा, 'भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कोरोना से ज्यादा शक्तिशाली दुश्मन ममता बनर्जी हैं। बंगाल में कोरोना से मृत लोगों को केरोसिन तेल के सहारे अंतिम संस्कार किया जाता है, जो काफी दुखद है। पीड़ितों से परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दिया गया। तृणमूल को सत्ता से बेदखल करना ही हमारा लक्ष्य है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.