MP में महंगाई-बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated on 05-08-2022 08:33 PM

महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर GST बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर में कांग्रेस ने आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रैली निकाली और अधिकारियों को ज्ञापन देकर आंदोलन समाप्त कर दिया।

भोपाल में सुबह साढ़े 11 बजे रोशनपुरा चौराहे से कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए राजभवन का घेराव करने जाने लगे तो बीच में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उधर, विधायक पीसी शर्मा और कुणाल चौधरी बेरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। जिन्हें पुलिस ने हटा दिया। कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसी लौट गए कांग्रेस के आंदोलन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन कांग्रेसी राजभवन के घेराव करने पर अड़े हुए थे। बावजूद वे घेराव करने जा नहीं सके और करीब पौन घंटे के बाद आंदोलन खत्म हो गया।

सड़क पर ही बैठ गए कांग्रेसी

राजभवन के घेराव करने से रोकने पर कांग्रेस सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधौ, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, गुड्‌डू चौहान, मोहम्मद सगीर, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.