किसान आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही कांग्रेस: जावड़ेकर

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कृषि बिल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया, आज तक जनता ने आंदोलन देखे हैं। लेकिन ट्रैक्टर लाकर इंडिया गेट के पास जलाना, कांग्रेस का नाटक है, हम इसकी भर्त्सना करते हैं। जिस तरह किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह निंदनीय है।

बता दे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और उन्हें कानून बनाने के एक दिन बाद, पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उच्च सुरक्षा वाले इंडिया गेट इलाके में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया। क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 15-20 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने ट्रक से ट्रैक्टर उतारा और उसमें आग लगा दी। कांग्रेस ने एक ट्वीट में भगत सिंह की कही बात को उद्धृत करते हुए कहा, अगर बहरों को सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए। ट्वीट में कहा गया कि शहीद भगत सिंह के सम्मान में, पंजाब युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जलाकर किसानों के प्रति भाजपा सरकार के उदासीन रवैए के प्रति विरोध प्रकट किया है। सोते हुए सरकार को जगाओ। इंकलाब जिंदाबाद। इसने इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया। घटना को राष्ट्रपति भवन से कुछ मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया।

दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख नीलकांत बख्शी ने कहा कि वह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर लाकर हिंसा फैलाने के लिए उसमें आग लगा दी। बख्शी ने कहा, वे देश में दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं और मैं इस साजिश को रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कराऊंगा।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.