डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा आवास से बरामद 15 बक्सों में से 14 में गोपनीय दस्तावेज

Updated on 27-08-2022 05:24 PM

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास से बरामद किए गए 15 बक्सों में से 14 में गोपनीय दस्तावेज थे। एफबीआई ने इस महीने ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर छापे मारने पर स्पष्टीकरण देते हुए शुक्रवार को एक हलफनामा जारी किया।एफबीआई के इस 32 पन्नों के हलफनामे में आपराधिक जांच को लेकर अतिरिक्त जानकारियां हैं। इसमें कहा गया है कि मार-ए-लागो स्थित आवास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए। दस्तावेजों में जांच का सबसे महत्वपूर्ण विवरण पेश किया गया है। लेकिन एफबीआई अधिकारियों ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं ताकि गवाहों की पहचान उजागर नहीं हो सके तथा जांच के संवदेनशील तौर-तरीकों का भी खुलासा नहीं हो।

एफबीआई ने एक न्यायाधीश को यह हलफनामा दिया ताकि वह ट्रंप के आवास पर छापे का वारंट हासिल कर सके। इस हलफनामे में उन अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं कि ट्रंप व्हाइट हाउस से जाने के बाद गोपनीय दस्तावेजों को अपने साथ मार-ए-लागो आवास क्यों लेकर गए और ट्रंप तथा उनके प्रतिनिधियों ने ये दस्तावेज राष्ट्रीय अभिलेखागार तथा रिकॉर्ड ब्यूरो को क्यों नहीं दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.