चोरी के आरोप में बच्चे की बेरहमी से पिटाई

Updated on 14-08-2022 05:07 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना 12 अगस्त के दोपहर की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स अपनी स्कूटी से उतरकर एक घर के किनारे बच्चे के पास आते हैं और उसे लात-घूंसे मारना शुरू कर देते हैं। वीडियो में बच्चे को जमीन में पटककर उसे बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ पड़ोसी बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें भी धक्का देकर हटा दिया।

इतना ही नहीं मासूम को पैरों से कुचलने और पटककर पीटने के बाद उनमें से एक शख्स उसे स्कूटी में बैठा कर ले गया। 9 साल के बच्चे पर 6वीं वाहिनी आवासीय कैंपस से एक साइकिल चुराने का आरोप था। पूरी घटना रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट करने वाला शख्स SAF की 6वीं बटालियन का जवान बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हुई पुलिस FIR की जानकारी SAF के सीनियर अधिकारियों को भेज दी गई है। जहां विभागीय कार्रवाई भी होगी

पुलिस ने जांच के आदेश दिए
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं समेत बाल संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत FIR दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ इसमें SAF जवान शोक थापा को ही आरोपी बनाया है, जबकि घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों पर पुलिस ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।

गरीबी के चलते गलत रास्ते पर चला बच्चा
वहीं, जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चा बेहद ही गरीब घर से है। वह पढ़ाई करना चाहता है, लेकिन गरीबी गरीबी के कारण वह स्कूल नहीं जा सका और गलत रास्ते पर चल पड़ा। बच्चे की मां काफी वक्त पहले अपने पति का साथ छोड़ चुकी है। पिता भी नशा करता है। जिसके चलते उसके घर की आर्थिक हालत बेहद खराब है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.