मुख्यमंत्री साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की दी सौगात

Updated on 26-03-2026 12:04 PM

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। योजना के तहत जिले 21135 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल 211.35 लाख रूपए अंतरित किए गए। 

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, विवेका गोपाल, आशुतोष गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भूमिहीन कृषक उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन सुना।

कार्यक्रम में पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा से भूमिहीन कृषि मजदूर भाइयों के खातें में योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और यहां की अर्थव्यवस्था फसलों पर आधारित है। ऐसे में भूमिहीन कृषि मजदूर, जो खेती में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और अन्न उत्पादन में सहयोग करते हैं, उनके लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सहायता राशि भूमिहीन किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गांव का मजदूर सशक्त होगा, तभी गांव मजबूत होगा और प्रदेश व देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एक शुभचिंतक परिवार की तरह सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है और उनके खाते में सीधे राशि अंतरित कर उनका सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पेंड्री के किसान राजेन्द्र श्रीवास से किया संवाद  : 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी हितग्राही राजेंद्र कुमार श्रीवास से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद के दौरान राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने पारंपरिक व्यवसाय सैलून की दुकान को आगे बढ़ाने में कर रहे हैं। अब वे अपनी दुकान में आवश्यक संसाधन बढ़ा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले 211.35 लाख रूपए की राशि  : 

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत जिले के 21135 पात्र परिवारों को 211.35 लाख रूपए अंतरित किया गया। जिसमें तहसील अकलतरा के 3783 हितग्राही को 37.83 लाख रूपए, चांपा के 1535 हितग्राही को 15.35 लाख रूपए, जांजगीर के 3655 हितग्राही को 36.55 लाख रूपए, नवागढ़ के 1585 हितग्राही को 15.85 लाख, पामगढ़ के 5925 हितग्राही 59.25 लाख रूपए, बम्हनीडीह के 745 हितग्राही को 7.45 लाख रूपए, बलौदा के 928 हितग्राहियों को 9.28 लाख रूपए, शिवरीनारायण के 1914 हितग्राहियों को 19.14 लाख रूपए एवं सारागांव 1065 हितग्राहियों को 10.65 लाख रूपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित किये गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.