छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया ग्राम टेमरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आय़ोजन

Updated on 21-04-2025 12:40 PM

रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्दारा आज ग्राम टेमरी, माना में आय़ोजित निःशुल्क मेडिकल कैम्प में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उक्त बातें सामने आई। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने तथा समय समय पर परीक्षण व इलाज की आवश्यकता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम (क्रेड़ा) के अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि वे प्रयास करेगें कि आगामी  मेडिकल कैम्पों में केन्द्र सरकार के आयुष्मान योजना के स्वास्थ्य कार्ड बनाने की व्यवस्था हो। कार्यक्रम में राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, नगर पालिका माना के अध्यक्ष संजय यादव, जनपद सद्स्य प्रतिनिधि शिखा निर्मलकर के प्रतिनिधि नीरज निर्मलकर और ग्राम टेमरी के सरपंच देवप्रसात साहू अतिथि के रूप से उपस्थित थे।

ग्राम टेमरी में आयोजित मेडिकल कैम्प में एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा और अध्यक्ष एच.एस. धींगरा ने बताया कि रायपुर के एमएमआई नारायणा  सुपर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से ह्रदृय रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा चिखलीकर, डॉ. स्नेहिल गोस्वामी नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ.अदिति शर्मा शुक्ला, स्त्रो रोग विशेषज्ञ डॉ जया वाजपेयी, चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ.ट्वविंकल सिंह ठाकुर, मेडीसिन के डॉ. स्वनिल कटारिया, एसोसियेशन के एक्युप्रेशर थेरपिस्ट राजपाल सिंह ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श  दिया  और दवाईयां दी गई। आंखों की जांच के लिए डॉ आनंद सक्सेना के अरबिन्दों नेत्रालय की मोबाईल वैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया सराफ की मोबाईल डेन्टल वैन में परीक्षण किया गया। मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की भी जांचकी गई।   

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, सचिव बी.एस.सलूजा, प्रो. डॉ. बी.एस. छाबड़ा, आर.एस.आजमानी, जे.एस. जब्बल, के.एस.झांस, कुलदीप सिंह छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, भूपेन्दर सिंह, तेजपाल सिंह हंसपाल, पिंकी जब्बल, हरमिन्दर कौर सलूजा उपस्थित थी। वहीं लायंस क्लब ऑफ विमेंस की डॉ. रविंदर कौर बाम्बरा, कमलेश चावला, साधना आहूजा, देविन्दर कौर हंसपाल व्दारा सिक्खों के पांचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी टीम की प्रकाश पुरब क अवसर पर छबील लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया गया|



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.