छत्तीसगढ़- वन्य जीवों की मौत का सिलसिला जारी, एक और हाथी की करंट से मौत

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

रायपुर छत्तीसगढ़ के जंगलों में आजाद विचरण कर रहे हाथियों की आकस्मिक मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बीते सात दिनों के अंदर यहां तीन जगहों पर हाथियों की करंट की चपेट में आने से असमय मौत हुई है। ताजा मामला गरियाबंद जिले के धवलपुर गांव का है। यहां एक युवा नर हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस हाथी की मौत हुई है वह अपने दल के साथ उड़ीसा से इस इलाके में आया था। हाथियों के इसी रास्ते में 111 केवी की विद्युत सप्लाई लाइनटूट कर नीचे गिर गई थी। इसी के संपर्क में आने से हाथी की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

इससे पहले धर्मजयगढ़ में भी एक हाथी की करंट से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने वनपरिक्षेत्र के मेढरमार गांव में एक हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखा था। मेढरमार गांव के धर्म सिंह राठिया के खेत में सिंचाई के बोर के उद्देश्य से हाईवोल्टेज करंट की आपूर्ति की गई है। वह सुबह धान की फसल देखने पहुंचे तो हाथी को अचेत पाया। आशंका है कि हाथी बोर के तारों में उलझ गया और करंट के कारण मौत हुई। शरीर पर करंट प्रवाहित तार लिपटा पाया गया है। सीसीएफ (चीफ कंजर्वटेर ऑफ फॉरेस्ट) अनिल सोनी के साथ रायगढ़ और बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से हाथी का संस्कार किया। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ और महासमुंद जिले के पिथौरा में एक-एक मौत हुई है। इनमें एक मादा गर्भवती हथिनी भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में पिछले चार महीने के दौरान अब तक 11 हाथियों की इस तरह असमय मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मौतें करंट की चपेट में आने से हुई हैं।    


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.