राजीव के पोस्ट शेयर करने पर चारू ने किया रिएक्ट:बोलीं- हमने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर रखा है

Updated on 10-08-2022 05:31 PM

चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों अलग होने की वजह से सुर्खियों में हैं। राजीव ने हाल ही में तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर चारू के साथ एक फोटो शेयर की थी। अब इस पर चारू ने एक इंटरव्यू में रिएक्ट करते हुए कहा, कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को ब्लॉक कर रखा है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि राजीव ने फोटो शेयर की है, तो वो शॉक्ड रह गई थीं।

मुझे पोस्ट के बारे में कुछ नहीं पता था- चारू
चारू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राजीव की इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, "पहली बात तो यह पुरानी फोटो है। मुझे इस पोस्ट के बारे में कुछ भी नहीं पता था, क्योंकि मैंने और राजीव ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है। इस पोस्ट के बाद मेरे पास लोगों के बहुत सारे मैसेजेस और कॉल्स आए। जब लोगों ने मुझे राजीव की पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, तब मुझे इस बारे में पता चला।"

चारू ने राजीव को भेजा था डायवोर्स ड्राफ्ट
चारू ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने यह पोस्ट क्यों शेयर की है, क्योंकि कुछ दिन पहले मैंने उन्हें म्यूचल कंसेंट का डायवोर्स ड्राफ्ट भेजा था। हालांकि, राजीव उसमें कुछ बदलाव चाहते थे और उन्होंने मुझे कहा था कि वो अपने वकील से बात करके बताएंगे। हम अभी भी उनके वकील के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।"

चारू ने किया राजीव से अलग होने का फैसला
चारू से सवाल किया गया कि उनके और राजीव के एक-साथ आने की संभावना क्या है। इस पर चारू ने कहा, "कोई चमत्कार हो जाता है तो पता नहीं, अभी तो ऐसा कोई चांस नहीं लग रहे है। मैंने राजीव से अलग होने का फैसला कर लिया है। मुझे बहुत ही हंसी आ रही है कि मेरे ऊपर इतने सारे आरोप लगाने के बाद राजीव ने ऐसा कुछ किया है। राजीव के लगाए हुए आरोप कि मैंने उससे अपनी पहली शादी छुपाई है, सब झूठ है। मैं बांद्रा में उनके जिम के पास एक रेस्टोरेंट में अपनी पहली शादी के बारे में बताने के लिए मिली थी।"

2019 में हुई थी चारू और राजीव की शादी
चारू और राजीव 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल नवंबर में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा है। चारू ने हाल ही में राजीव से अलग होने के बारे में बात की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.