धूलभरी आंधी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी:200 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले, 50 का रूट डायवर्ट

Updated on 12-04-2025 12:45 PM

दिल्ली में शुक्रवार देर शाम चली धूलभरी आंधी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन में देरी हुई। यह स्थिति शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक बनी रही।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह तक 205 से ज्यादा फ्लाइट्स टाइम से डिले हो गईं और 50 से ज्यादा फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर फ्लाइट्स में औसतन एक घंटे की देरी हुई।

फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने के चलते एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों को लंबा इंतजार और बार-बार चेकिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने X पर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा, “खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी संबंधित एयरलाइनों से उड़ानों की स्थिति की जानकारी लें।हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

यात्री बोले- जानवरों जैसा व्यवहार किया

एक यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पैसेंजर्स से जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है।"

दूसरे यात्री ने पोस्ट की, "हमारी श्रीनगर से मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जो दिल्ली में शाम 6 बजे लैंड होनी थी। उसे चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। हमें मुंबई के लिए एक फ्लाइट में बैठाया गया जो रात 12 बजे थी। सुबह 8 बज गए हैं। हम अब भी एयरपोर्ट पर फंसे हैं।”

व्हीलचेयर पर जा रही 75 वर्षीय महिला ने कहा, “हम 12 घंटे से ज्यादा समय से फंसे हुए हैं। रात 11 बजे से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।”

दिल्ली में तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों और वाहनों पर गिर गईं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, खासतौर पर नरेला, बवाना, बड़ली और मंगोलपुरी जैसे क्षेत्रों में।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए भी दिल्ली में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और आकाशीय बिजली व आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
 18 April 2025
आंध्र प्रदेश ने गुरुवार को अनुसूचित जातियों (SC) आरक्षण के भीतर आरक्षण देने के लिए अध्यादेश जारी किया। राज्य में कुल 59 SC जातियों को 15% आरक्षण मिलता है। पिछले…
 18 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस शुक्रवार सुबह मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां अगले 2 दिन राज्यपाल हिंसा प्रभावित इलाकों और शरणार्थी शिविरों…
 18 April 2025
यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली-आंधी देखने को मिला। यूपी में बीते 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गई है। बिजली-आंधी…
 18 April 2025
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम करीब 8 बजे 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में तनाव है। परिजन और स्थानीय लोग…
 17 April 2025
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है,…
 17 April 2025
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी से शैव, वैष्णव और सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील कमेंट करने पर सवाल किया। कोर्ट ने…
 17 April 2025
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का…
Advt.