केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी 42 दिन की स्पेशल छुट्टी, लेकिन शर्त भी जान लीजिए, सरकार ने संसद में बताया नियम

Updated on 08-04-2025 04:51 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारी अब 42 दिन की अतिरिक्त छुट्टी (स्पेशल कैजुअल लीव) ले सकते हैं। हालांकि इन छुट्टियों के लिए शर्त जोड़ी गई है। ये छुट्टियां उन्हीं कर्मचारियों को मिलेंगी जो अपना अंगदान करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की सैलरी में कुछ भी कटौती नहीं होगी। यानी उन्हें छुट्टियां भी मिलेंगी और उतने दिनों की सैलरी भी। 42 दिन की छुट्टियों से जुड़े इन नियमों के बारे में सरकार ने संसद में भी बताया है।
हाल ही में लोकसभा में एक सवाल के जवाब में इन छुट्टियों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए स्पेशल कैजुअल लीव का नियम बनाया है। यह नियम सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों को अंगदान करने पर अधिकतम 42 दिनों की स्पेशल कैजुअल लीव देने का फैसला किया है।

2023 में आया था आदेश

इन छुट्टियों के बारे में साल 2023 में आदेश आया था। यह आदेश पर्सनेल मिनिस्ट्री (Personnel Ministry) ने जारी किया था। इस आदेश के मुताबिक अंगदान करने वाले कर्मचारी को 42 दिनों तक की छुट्टी मिल सकती है। हालांकि यह छुट्टी इस बात पर निर्भर नहीं करेगी कि ऑपरेशन कैसा था।

किसी भी स्थिति में 42 दिन से ज्यादा की छुट्टी नहीं मिलेगी। फिर चाहे ऑपरेशन छोटा हो या बड़ा। वहीं इन छुट्टियों के लिए डॉक्टर की मंजूरी जरूरी है। यानी बिना डॉक्टर की मंजूरी के छुट्टी नहीं मिलेगी। ये छुट्टियां अस्पताल में भर्ती होने वाले दिन से शुरू होंगी।

बढ़ाया जा सकता है समय

सरकारी नियमानुसार छुट्टियों के समय में इजाफा किया जा सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में 42 दिन से ज्यादा की छुट्टियां नहीं मिलेंगी। अगर किसी सर्जरी के लिए डॉक्टर 7 दिन की छुट्टी की मंजूरी देता और उसे बाद में लगता है कि मरीज को और छुट्टियों की जरूरत है तो वह छुट्टियों के दिनों में इजाफा कर सकता है। हालांकि इसके लिए डॉक्टर को लिखित में देना होगा।

वहीं नियमानुसार छुट्टियों उस दिन से लागू होंगी जिस दिन अंगदान करने वाला शख्स अस्पताल में भर्ती होगा। लेकिन यहां भी कुछ राहत दी गई है। अगर डॉक्टर को लगता है कि अंगदान के लिए उस शख्स की सर्जरी से पहले उसे अस्पताल में कुछ दिन भर्ती करना जरूरी है तो ऐसे मामले में छुट्टियां सर्जरी से अधिकतम एक सप्ताह पहले से उपलब्ध हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
 18 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने साफ किया है कि सीनियर सिटीजन के हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की सीमा सिर्फ उन पॉलिसी पर…
 18 April 2025
नई दिल्‍ली: ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक इन्‍फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से ऋषि सुनक की शादी हुई है। इस कपल के…
 18 April 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के CEO इलॉन मस्क से फोन पर बात की है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के क्षेत्रों यानी एरियाज में…
 18 April 2025
नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में वह 8-9 घंटे का सफर सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा कर पाएंगे। सरकार…
 18 April 2025
नई दिल्ली: जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर आता है। ऐसे में हम अक्सर ध्यान भटकाने वाली चीजें ढूंढते हैं। कुछ लोग घूमने जाते हैं, तो कुछ छुट्टी लेते हैं। लेकिन…
 18 April 2025
नई दिल्ली: कॉपर की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। हाल में इसकी कीमत 10,000 डॉलर प्रति टन के ऊपर पहुंच गई थी। इसकी वजह यह है कि नए…
 17 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को फिर से महान बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया है। लेकिन अमेरिका में…
 17 April 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट एक बड़ा काम करने जा रही है। यह यूनिट ब्रिटेन में बैटरी बनाने का एक बहुत बड़ा कारखाना लगाएगी। इसके…
Advt.