इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई

Updated on 29-04-2025 12:39 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशों के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु के कारणों की जांच की गई, ताकि मातृ मृत्यु के संभावित कारणों को कम कर मातृ मृत्यु में कमी लायी जा सके।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम इंदामारा में मातृ मृत्यु की घटना सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा परिवारजनों से मिलकर इस संबंध में जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि श्रीमती गंगेश्वरी साहू एपेक्स अस्पताल राजनांदगांव में नर्सिंग का कार्य करती थी। वहीं उनका गर्भावस्था से संबंधित जांच भी कराया जा रहा था। गर्भावस्था के दौरान सभी प्रकार की जांच समय पर हुई एवं हीमोग्लोबीन भी अच्छा था। 7 अप्रैल को छाती में दर्द की समस्या के कारण निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात् इन्हें एम्स हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया। एम्स हॉस्पिटल में 8 अप्रैल 2025 को सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा 1.5 किलो की बच्ची का जन्म हुआ। कम वजन होने के कारण बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। प्रसव पश्चात माता के शरीर में अंदरूनी समस्या होने के कारण आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस एवं रक्ताधान भी किया गया, किंतु 13 अप्रैल को महिला की मृत्यु हो गई। टीम में जिला सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, बीईटीओ श्रीमती अमृता जैन, ग्रामीण चिकित्सा सहायक आनंद बंसोड, सुपरवाइजर, एएनएम एवं आर.एच.ओ. उपस्थित शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.