लॉकडाउन से भी प्रदेश में नहीं रुका मामला

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

बिलासपुर एक तरफ सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के निर्णय पर विचार कर रही है और दूसरी ओर नतीजे चीख चीख कर कह रहे हैं कि लॉकडाउन का अब कोई असर नहीं हो रहा, क्योंकि रविवार को भी प्रदेश में 2272 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही प्रदेश में उन मरीजों की संख्या 31,666 हो गई जिनका घर और अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को हालांकि 960 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए लेकिन जिस तरह से नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला बरकरार है उससे स्थिति बेकाबू नजर रही है। प्रदेश में पहले ही मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है ।अब तक प्रदेश में 1 लाख 4 हज़ार 733 मरीज संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं एक बार फिर से रविवार को कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 27 खोली बिलासपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग और चिंगराजपारा निवासी मरीज भी शामिल है। रविवार को बिलासपुर के 177 नए मरीज संक्रमित पाए गए तो वही दो मौत के साथ मरने वालों की संख्या 80 तक जा पहुंची है

प्रदेश में ना सिर्फ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वही धीरे-धीरे मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है सरकार ने जांच की संख्या और अस्पतालों में बिस्तर की संख्या बढ़ाकर देख ली निजी अस्पतालों को भी इलाज में शामिल कर देख लिया, लेकिन स्थिति काबू में आती नहीं दिख रही ।अब दुनिया भर से कोरोना को लेकर डराने वाली खबरें नहीं रही लेकिन ऐसी स्थिति में लगातार भारत कोरोना मामले में शीर्ष की ओर बढ़ रहा है तो वही भारत में छत्तीसगढ़ की स्थिति भी लगातार खराब होती दिख रही है। अब यहां किसी बड़े फैसले की आवश्यकता है नहीं तो फिर स्थिति और भी भयानक हो सकती है।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.